Tejashwi yadav supporters worship road in vaishali where accident happend अगरबत्ती घुमाया और मत्था टेका, तेजस्वी यादव जिस सड़क पर हादसे में बचे उसकी RJD समर्थक ने की पूजा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अगरबत्ती घुमाया और मत्था टेका, तेजस्वी यादव जिस सड़क पर हादसे में बचे उसकी RJD समर्थक ने की पूजा

अब तेजस्वी यादव के समर्थक ने उस सड़क की पूजा की है जहां हादसे में तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक समर्थक सड़क को अगरबत्ती दिखा रहा है फिर घुटनों के बल सड़क पर नतमष्तक नजर आ रहा है।

Sun, 8 June 2025 10:45 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, वैशाली
share
अगरबत्ती घुमाया और मत्था टेका, तेजस्वी यादव जिस सड़क पर हादसे में बचे उसकी RJD समर्थक ने की पूजा

बिहार के वैशाली जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के काफिले की दो गाड़ियों को शुक्रवार देर रात को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में राजद नेता बाल-बाल बच गए लेकिन तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। अब तेजस्वी यादव के समर्थक ने उस सड़क की पूजा की है जहां हादसे में तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक समर्थक सड़क को अगरबत्ती दिखा रहा है फिर घुटनों के बल सड़क पर नतमष्तक नजर आ रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्ता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सड़क की पूजा-पाठ को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि राजद नेता केदार यादव ने नेशनल हाइवे -22 पर यह पूजा-अर्चना की है। केदार यादव ने तेजस्वी यादव के सुरक्षित बचने को लेकर सड़क की पूजा की और उनकी लंबी आयु की कामना भी की। पूजा के बाद केदार यादव ने कुछ अन्य समर्थकों को मिठाई भी खिलाई। केदार यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव उनके भगवान हैं और सड़क देवता ने उन्हें बाल-बाल बचा लिया इसलिए वो खुशी मान रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं चिराग, केंद्रीय मंत्री ने खुद बताया

आपको बता दें कि इस हादसे के बाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि ट्रक से उस गाड़ी को टक्कर नहीं लगी जिसमें राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यादव सवार थे। अधिकारी ने बताया था कि घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है जब यादव का काफिला गोरौल के पास पटना-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाय पीने के लिए रुका था। अधिकारी ने बताया कि वे मधेपुरा से पटना लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई थी।

तेजस्वी यादव को किसी भी तरह की चोट नहीं आई थी। हादसे के बाद तेजस्वी यादव भी अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने घायल कर्मियों का हालचाल जाना था। अस्पताल में तेजस्वी यादव ने कहा था कि दुर्घटना उस समय हुई जब हम मधेपुरा से पटना लौट रहे थे। हम गोरौल के पास चाय पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने मेरे काफिले की दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मैंने जिला पुलिस और प्रशासन को तुरंत सूचित किया। दुर्घटना मेरे वाहन से सिर्फ पांच फुट की दूरी पर हुई। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मनीष कश्यप का BJP से इस्तीफे का ऐलान, बिहार चुनाव में उतरने पर क्या बोले

रोहिणी आचार्य ने दी थी कड़ी प्रतिक्रिया

घटना पर प्रतिक्रिया देते तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा था कि तेजस्वी की सुरक्षा में स्थानीय प्रशासन के द्वारा बरती गयी लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा था, ‘‘इसकी त्वरित जांच होनी चाहिए... काफिले के बीच तेजस्वी की गाड़ी से महज पांच फुट की दूरी पर कैसे पहुंचा ट्रक ? कहीं ऐसा तो नहीं कि सुरक्षा में कोताही-लापरवाही जानबूझ कर बरती गयी और मंशा तेजस्वी को नुकसान पहुंचाने की थी? ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है। पूर्व में भी ऐसी घटना तेजस्वी के काफिले के साथ हो चुकी है।’’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की सुरक्षा में लापरवाही जानबूझकर तो नहीं? रोहिणी ने जताई आशंका
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।