Rahul Gandhi Bihar visit today live updates Rajgir Gaya Congress Sammelan Chhatra Mahila Samvad महिलाओं से संवाद, मोदी-नीतीश पर सियासी वार, राहुल गांधी के बिहार दौरे की बड़ी बातें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महिलाओं से संवाद, मोदी-नीतीश पर सियासी वार, राहुल गांधी के बिहार दौरे की बड़ी बातें

राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार दौरे पर आए। इस दौरान गया में उन्होने गया में माउंटेन मैन दशरथ मांझी के परिजनों से मुलाकात की। फिर राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में केंद्र और नीतीश सरकार पर हमला बोला। इस दौरान राज्य की कानून व्यवस्था पर एनडीए सरकार को घेरा। फिर गया में महिलाओं के साथ संवाद किया।

Fri, 6 June 2025 09:28 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना/गया/बिहारशरीफ
share
महिलाओं से संवाद, मोदी-नीतीश पर सियासी वार, राहुल गांधी के बिहार दौरे की बड़ी बातें

Rahul Gandhi Bihar Highlights: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (शुक्रवार, 6 जून को) बिहार दौरे पर रहे। राहुल गांधी सुबह करीब 11.30 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचे। गयाजी से वे राजगीर के लिए रवाना हो गए। इस बीच वे गहलौर पहुंचे और माउंटेन मैन दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ एवं अन्य परिजन से मुलाकात की। वहां से राहुल गांधी राजगीर पहुंचे। कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला, साथ ही बिहार की कानून व्यवस्था पर नीतीश सरकार को घेरा। जिसके बाद गया जी में महिला संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल हुए, और महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा की।

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले राहुल गांधी लगातार बिहार आ रहे हैं। इस साल यह उनका पांचवां बिहार दौरा है। पिछले महीने दरभंगा में उन्होंने अंबेडकर छात्रावास पहुंचकर दलित छात्रों से संवाद किया था।

राहुल गांधी के बिहार दौरे से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें-

5:10 PM: महिला संवाद में राहुल गांधी ने कहा कि 'समाज को महिलाएं चलाती हैं, लेकिन अभी महिलाओं को वो जगह नहीं मिली है। सरकार, ब्यूरोक्रेसी देख लीजिए महिलाओं की स्थिति क्या है? हम चाहते हैं कि ये बदले। बिहार में हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हमने मैनिफेस्टो में 2500 रुपए देने की बात कही है। जो बच्चे पढ़ लेते हैं डिग्री पा लेते हैं, डिग्री के बाद वो रोजगार नहीं पा पाते।

5:06 PM: महिला संवाद में राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं की सोच दूरदर्शी होती है, महिलाओं के उत्थान के लिए कांग्रेस उनके साथ है।

5:03 PM: गया जी में महिलाओं से संवाद कर रहे राहुल गांधी

4:32 PM: राहुल गांधी राजगीर से गया पहुंचे, महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

3:48 PM: राहुल ने कहा कि एक तरफ गांधी जी की सोच है, दूसरी तरफ सावरकर और गोडसे की सोच है। ये लड़ाई आज की नहीं, हजारों साल पुरानी है। संविधान में जो बातें लिखी गई हैं, वो बुद्ध के विचारों से निकली हैं। यही सोच है, जिसे RSS खत्म करना चाहता है।

3:45 PM: राहुल गांधी ने संविधान को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि , 'बिहारियों के बिना संविधान को बचाया नहीं जा सकता'। 'संविधान की ये किताब भाजपा या कांग्रेस की नहीं है, ये एक मॉडल है हजारों साल पुरानी सोच का आधुनिक रूप है'

3:42 PM: नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार पाला बदलते रहते हैं, जिससे जनता का भरोसा टूटता है।

3:39: राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए। इतिहास गवाह है, यही बीजेपी-आरएसएस का चरित्र है। ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपर पावर से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं।

3:31 PM: राहुल गांधी ने कहा कि अगर जातीय गणना और जो डाटा भारत सरकार के हाथ में है, अगर उसे जोड़ दिया तो विकास का नया तरीका बनेगा

3:20 PM: जिस दिन देश में सही जातीय जनगणना हो गई, उस दिन से एक्सरे की जरूरत नहीं पड़ेगी, MRI की तरह सब पता चल जाएगा: राहुल गांधी

3:15 PM: राहुल गांधी ने आरोप लगााते हुए कहा कि केंद्र सरकार असली जातीय जनगणना नहीं कराएगी, क्योंकि जिस दिन ऐसा हुआ, उस दिन इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।

3:05 PM: राहुल ने कहा कि देश की 90 फीसदी आबादी दर्द में है, दुख के सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं, 90 फीसदी दुख आपका है।

3:04 PM: राहुल गांधी ने संविधान सुरक्षा सम्मेलन में कहा कि हमें पता लगाना है, कि देश में किसी कितनी भागीदारी है?

3:02 PM: राहुल गांधी ने कहा कि देश में पिछड़ों, अति पिछड़ों और दलितों की आबादी 90% है, लेकिन आपका कंट्रोल 5 फीसदी भी नहीं है।

2:57 PM: किसी भी मल्टीनेशनल कंपनी में एक भी दलित और अति पिछड़ा सीईओ का नाम बताओ: राहुल गांधी

2:56 PM: जातीय जनगणना की जो सोच है, इसे समझने में मुझे बहुत वक्त लगा। 2204 में मैं राजनीति में आया, लेकिन धीरे-धीर मुझे दिखने लगा कि जिसे हम इंडिया कहते हैं, उसमें 90 फीसदी लोगों की भागीदारी नहीं है, कोई भी सेक्टर देख लें: राहुल गांधी

2:52 PM: बिहार ने पूरी दुनिया तो रास्ता दिखाया, नालंदा के विश्वविद्यालय में दुनिया से लोग पढ़ने आते थे। आज बिहार से लोग दूसरी जगहों पर पढ़ने जा रहे हैं। क्योंकि यहां रोजगार नहीं है: राहुल गांधी

2:45 PM: राजगीर में राहुल गांधी ने संविधान सुरक्षा सम्मेलने में कहा बिहार की जमीन को सत्य, न्याय और अहिंसा की भूमि कहते थे, लेकिन नई परिभाषा है क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया। तो सोचिए कहां से कहां बिहार पहुंच गया है।

02.00 PM: राहुल गांधी राजगीर पहुंच गए। कन्वेंशन सेंटर हॉल में कांग्रेस के कार्यक्रम में वे शामिल हुए।

01.30 PM: कांग्रेस नेता राहुल गांधी थोड़ी ही देर में राजगीर पहुंचेंगे, यहां कन्वेंशन हॉल में वे कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

12.45 PM: गहलौर पहुंचे राहुल गांधी, माउंटेन मैन दशरथ मांझी के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

12.26 PM: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल की जुबान पाकिस्तान जैसी है। वह देश का सम्मान नहीं करते हैं।

12.11 PM: राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां जाते हैं वहां कांग्रेस डूब जाती है। वे कांग्रेस को डुबोने आए हैं, पार्टी को गया में मोक्ष भी मिल जाएगा।

11.45 AM: राहुल गांधी गया से राजगीर के लिए रवाना हुए, वे सड़क मार्ग से राजगीर जा रहे हैं

11.35 AM: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गया एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत किया

11.30 AM: राहुल गांधी गया एयरपोर्ट पहुंचे

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।