कोई हम पर बम फेंक दे, गोली चला दे.., बोले तेज प्रताप यादव- हम सुरक्षित नहीं हैं
इस बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘अभी क्या हो रहा है। अभी पूरा क्राइम फैला हुआ है। पटना में गोली का खोखा मिल जाता है वीआईपी इलाकों में। कहां कुछ हो पा रहा है। हम यहां जनता दरबार लगाते हैं, कोई बम फेंक...कोई गोली चला दे। हम कहीं सुरक्षित नहीं हैं।’

बिहार में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं ने एक तरफ जहां पुलिस-प्रशासन की किरकिरी करवा रखी है वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां भी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर रही हैं। अब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी राज्य में कानून व्यवस्था के विषय पर अपनी बात रखी है। तेज प्रताप यादव ने यहां तक कह दिया कि हम सुरक्षित नहीं हैं। कोई भी उनपर बम फेंक सकता है और गोली चला सकता है। बिहार की कानून व्यवस्था पर बातचीत करते हुए एक न्यूज वेबसाइट से तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो अक्सर जनता दरबार लगाते हैं और वहां कोई भी बम फेंक सकता है।
इस बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा, 'अभी क्या हो रहा है। अभी पूरा क्राइम फैला हुआ है। पटना में गोली का खोखा मिल जाता है वीआईपी इलाकों में। कहां कुछ हो पा रहा है। हम यहां जनता दरबार लगाते हैं, कोई बम फेंक...कोई गोली चला दे। हम कहीं सुरक्षित नहीं हैं। जब नेता सुरक्षित नहीं है तो आप आदमी की क्या स्थिति होती होगी।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर रोजगार मिलेगा तो आपराधिक छवि के लोग भी मिटने लगेंगे। ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलना चाहिए ताकि इस तरीके का माहौल ना हो। बाहर से पर्यटक बिहार में नहीं आना चाहते हैं बिहार। वो बोलते हैं कि वहां हमला हो जाएगा क्योंकि वहां गोली चलती है।'
यह सरकार गिरने वाली है - तेज प्रताप यादव
बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा, “बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। नीतीश कुमार पूरी तरह से शिथिल पड़ चुके हैं, उनसे सरकार चल नहीं रही है। जिस कारण बिहार के पटना में अपराधी खुलेआम तांडव मचा रहे हैं। सरकार और प्रशासन के लोग पूरी तरह से लिप्त हैं। सरकार बेलगाम हो चुकी है और चुनाव के बाद बहुत जल्द यह सरकार गिरने वाली है।”
तेज प्रताप यादव लगाते हैं जनता दरबार
आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने कुछ दिनों पहले तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल और परिवार से बाहर कर दिया था। हालांकि, इसके बाद भी तेज प्रताप यादव राजनीति में काफी सक्रिय हैं। तेज प्रताप यादव पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पिछले कुछ दिनों से तेज प्रताप यादव अक्सर अपने आवास पर जनता दरबार लगाते भी नजर आ रहे हैं। इस जनता दरबार में तेज प्रताप यादव अपने अंदाज में वहां आए लोगों की समस्याओं को सुनते हैं।




साइन इन