Tej pratap yadav said my life is in danger demands security reacts on tejashwi and lalu yadav मेरी जान को खतरा है, सरकार सुरक्षा दे; तेज प्रताप यादव बोले- 5 लोगों की है साजिश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मेरी जान को खतरा है, सरकार सुरक्षा दे; तेज प्रताप यादव बोले- 5 लोगों की है साजिश

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम यह कहना चाहते हैं कि हमारी सुरक्षा बढ़ाई जाए। हमको अपने जान के उपर खतरा है। हमारे दुश्मन सभी जगह लगे हुए हैं। जो लोग भी चार पांच लोग मिलकर हमारे निजी जीवन को बर्बाद करने पर तुले हैं तो हम उनको बख्शेंगे नहीं।

Mon, 23 June 2025 02:19 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मेरी जान को खतरा है, सरकार सुरक्षा दे; तेज प्रताप यादव बोले- 5 लोगों की है साजिश

Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल और परिवार से निकाले जाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पहली बार मीडिया से खुलकर बातचीत की है। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी है। इसी के साथ तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा है कि उनकी जान को खतरा है। तेज प्रताप यादव ने सरकार से सुरक्षा की मांग की है।

4-5 लोगों ने साजिश किया - तेज प्रताप यादव

पार्टी से बाहर निकाले जाने को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि 4-5 लोगों ने साजिश किया और जिस तरह से मुझे पार्टी से बाहर निकाला गया इसे तो पूरी बिहार की जनता ने देखा है। पूरे बिहार की जनता जानती है कि मेरा स्वभाव किस तरह का है। मेरा व्यवहार किस तरह का है और कैसे हम लोगों से घुल मिल जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर जो 4-5 लोग वहां बैठे हैं उनलोगों ने सोचा है कि अकेला पड़ जाएगा तो इसको दबा देना है तो तेज प्रताप यादव दबने वाला नहीं है। हम यह बात उनको बता देना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो.., शिव की भक्ति में लीन तेज प्रताप का नया वीडियो

कुछ लोग जो वहां डेरा डालकर बैठे हैं हम उनको खुली चुनौती देने का काम भी करते हैं। अब हम पब्लिक के पास जाएंगे। जनता के बीच जाएंगे और न्याय मेरा जनता ही करेगी। जो 4-5 लोग बैठे हैं मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता हूं, पापी लोगों का नाम नहीं लेना चाहता हूं पर ये लोग मेरा न्याय नहीं करेंगे। हम खुला चुनौती देते हैं। हम जनता के सामने जाएंगे।

हमारे दुश्मन सभी जगह लगे हुए हैं- तेज प्रताप

इस बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम यह कहना चाहते हैं कि हमारी सुरक्षा बढ़ाई जाए। हमको अपने जान के उपर खतरा है। हमारे दुश्मन सभी जगह लगे हुए हैं। जो लोग भी चार पांच लोग मिलकर हमारे निजी जीवन को बर्बाद करने पर तुले हैं तो हम उनको बख्शेंगे नहीं। 4-5 लोगों ने मिलकर हमको घर और परिवार से निकलवाने का काम किया है। हम किसी को छोड़ेंगे नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही.., तेज प्रताप ने शेयर की पिता की तस्वीर

हम किसी से डरते नहीं - तेज

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि जिस तरीके से मेरे निजी जीवन के बारे में न्यूज में चला है। अगर कोई उसमें कूदना चाहता है तो हमसे वो फरिया लेगा। हम किसी से डरते नहीं है। डंके की चोट पर काम करते हैं। समय आने पर हम नाम देंगे। अभी उनके नाम को सस्पेंस में रहने दीजिए। इसलिए मैं आज आपके माध्यम से पूरी बिहार की जनता को बताना चाहता हूं कि मेरे साथ अन्याय हो रहा है। कौन लोग अन्याय कर रहे हैं यह बिहार की जनता ने देखा है। सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे साथ अन्याय हुआ है। सबने देखा है।

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

इस साक्षात्कार में तेज प्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम अपनी पार्टी क्यों बनाएंगे। हम जनता के बीच जाएंगे। लोग पार्टी बनाकर ही चुनाव लड़ते हैं क्या...हम पार्टी नहीं बनाएंगे लेकिन जनता के बीच जाएंगे। हम विधायक हैं अभी। हसनपुर की जनता ने हमको कुछ गुण देखकर ही चुना है। जो जनता का दर्द समझेगा वहीं ना असली नेता या असली खलनायक जनता के बीच जाएगा। हम क्यों नहीं लड़ेंगे...ल़ड़ेंगे चुनाव...कोई रोक लेगा क्या हमको। आज जो हमारी पारिस्थिति है उसमें कोई मेरा साथ नहीं दे रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो शादी करना गलत नहीं, तेज प्रताप ने कोई गुनाह नहीं किया; RJD सांसद क्या बोले

तेजस्वी और लालू यादव पर क्या बोले तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने इस दौरान अपने पिता लालू प्रसाद यादव औऱ तेजस्वी यादव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरे पिता को मेरी भी आयु लग जाए। तेजस्वी को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि बड़ा भाई होने के नाते छोटे भाई को मेरा आशीर्वाद है। बड़ा भाई सिर्फ छोटे को आशीर्वाद दे सकता है। उसका जीवन सफल हो हम उनको आशीर्वाद देंगे।

तेज प्रताप का पोस्ट हुआ था वायरल

बहरहाल आपको बता दें कि कुछ समय पहले तेज प्रताप यादव का एक पोस्ट उनके फेसबुक अकाउंट से वायरल हुआ था। इसमें तेज प्रताप यादव की एक फोटो थी जिसमें वो अनुष्का यादव नाम की एक महिला के साथ नजर आए थे। तेज प्रताप यादव ने इस पोस्ट के जरिए अनुष्का से अपना इजहार-ए-इश्क किया था। उन्होंने बताया कि दोनों कई सालों से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। तेज प्रताप यादव ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था और उनके फोटो को एडिट किया गया था। इधर इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लालू प्रसाद यादव ने इसपर कड़ा ऐक्शन लेते हुए तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से छह साल के लिए बाहर निकाल दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर जगह हैं जयचंद; तेजस्वी से अलग करने की साजिश जल्द बेनकाब करेंगे तेज प्रताप
ये भी पढ़ें:कभी PM मोदी पर टिप्पणी तो कभी बहुरुपिया, तेज प्रताप का अंदाज RJD पर भी पड़ा भारी
ये भी पढ़ें:वाटर फॉल में नहाने से लेकर इजहार-ए-इश्क तक, तेज प्रताप का ‘दिलफेंक’ अंदाज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।