saharsa police asi head smashed after he asked for water बिहार में पानी मांगने पर एएसआई का सिर फोड़ा, फरार युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में पानी मांगने पर एएसआई का सिर फोड़ा, फरार युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी

एएसआई करमन कुमार अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक से पानी का बोतल मांगा। युवक ने पानी का बोतल नहीं दिया। लेकिन इस दौरान उसने दुर्व्यवहार करते हुए एसआई के सिर पर मोबाइल फोन से हमला कर दिया। सिर पर हमला होने के कारण एसआई जख्मी हो गए।

Mon, 14 July 2025 09:18 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, नगर संवाददाता, सहरसा
share
बिहार में पानी मांगने पर एएसआई का सिर फोड़ा, फरार युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी

बिहार में महज पानी मांगने पर एक पुलिसवाले का सिर फोड़ दिया गया। घटना सहरसा जिले की है। दरअसल सहरसा स्टेडियम में चल रहे गृहरक्षक बहाली के दौरान सोमवार की सुबह महिला थाना में पदस्थापित एसआई पर एक युवक ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। आरोपी युवक ने एसआई के सिर पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया है। एएसआई करमन कुमार अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक से पानी का बोतल मांगा। युवक ने पानी का बोतल नहीं दिया।

लेकिन इस दौरान उसने दुर्व्यवहार करते हुए एसआई के सिर पर मोबाइल फोन से हमला कर दिया। सिर पर हमला होने के कारण एसआई जख्मी हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में जख्मी एसआई को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की जानकारी मिलते हुए पुलिस पदाधिकारी ने सहरसा स्टेडियम पहुंचकर मामले की छानबीन की है। हमलावर युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज बिजली और ठनका से रहें सावधान, आगे आगे होगी भारी बारिश; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:हथौड़ा से मारा फिर पति की कर दी हत्या, बिहार में पत्नी ने कबूला खौफनाक सच
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।