Bihar Weather Report: बिहार में आज बिजली और ठनका से रहें सावधान, आगे आगे होगी भारी बारिश; मौसम का हाल
Bihar Weather Report: 15 जुलाई को जमुई, नवादा और बांका जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं सोमवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर ठनका गिरने का अनुमान है।
Bihar Weather Report: बिहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मंगलवार से गिरावट आएगी। वहीं बुधवार से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जुलाई को राज्य की अधिकांश जगहों पर बारिश होगी। इस दौरान बिजली व ठनका गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
15 जुलाई को जमुई, नवादा और बांका जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं सोमवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर ठनका व बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। इधर, रविवार शाम से पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया। 11 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश भी हुई। इस दौरान समस्तीपुर में सबसे अधिक 21.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम पारा चढ़ा
प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रविवार को बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में और सबसे कम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस गया जी एवं फारबिसगंज में दर्ज किया गया। लेकिन, आर्द्रता की मात्रा 95 प्रतिशत तक रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ।
पटना में आज छाये रहेंगे बादल , हल्की बारिश के आसार
पटना में सोमवार को बादल छाये रहेंगे। इस दौरान जिले के एक-दो स्थानों पर ठनका गिरने और हल्के स्तर की बारिश होने के आसार हैं। वहीं रविवार को सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर और वातावरण में आर्द्रता की मात्रा 67 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। वहीं शाम में अचानक बादल छाने और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली। हालांकि पटना के न्यूनतम तापमान 0.8 और अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 29.4 और अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




साइन इन