rjd make war room at tejashwi yadav house use ai and many WhatsApp group before bihar chunav तेजस्वी यादव के घर 4 दर्जन से ज्यादा लोग, पहली बार एआई का इस्तेमाल; बिहार चुनाव के लिए कैसा है राजद का वॉर रूम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव के घर 4 दर्जन से ज्यादा लोग, पहली बार एआई का इस्तेमाल; बिहार चुनाव के लिए कैसा है राजद का वॉर रूम

पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जा रहा है। न केवल पार्टी के नेता बल्कि दूसरे नेताओं की तस्वीर भी एआई के माध्यम से बनाई जा रही है। पार्टी की ओर से जारी किये गये प्रचार गीत में भी एआई का सहारा लिया गया है।

Sun, 13 July 2025 05:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
तेजस्वी यादव के घर 4 दर्जन से ज्यादा लोग, पहली बार एआई का इस्तेमाल; बिहार चुनाव के लिए कैसा है राजद का वॉर रूम

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर नेता और नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी कमर कस ली है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड को वॉर रूम में तब्दील कर दिया गया है। दो महीने से यह काम कर रहा है। इसमें चार दर्जन से अधिक प्रोफेशनल्स को लगाया गया है। पार्टी सांसद संजय यादव खुद वॉर रूम की निगरानी कर रहे हैं। उन्हीं के नेतृत्व में वॉर रूम से देश-प्रदेश में घटित गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के साथ ही पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडर, फेसबुक का संचालन वॉर रूम के माध्यम से ही हो रहा है।

किस नेता का कौन सा बयान सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाए, यह वॉर रूम तय कर रहा है। प्रोफेशनल्स न केवल राजद बल्कि दूसरे दलों के नेताओं की गतिविधियों पर भी नजर रख रहे हैं। सत्ताधारी दल के नेताओं के उन बयानों को अधिक फोकस किया जा रहा है, जिसका लाभ राजद को हो और कैडर वोट में इजाफा हो। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव, प्रवक्ताओं के साथ ही सभी प्रकोष्ठों व मंच-मोर्चा का अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाये गये हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में रिकॉर्ड 8560 मेगावाट बिजली खपत, 20 साल में 12 गुना डिमांड बढ़ी

प्रदेश के साथ ही जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप बने हैं। पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जा रहा है। न केवल पार्टी के नेता बल्कि दूसरे नेताओं की तस्वीर भी एआई के माध्यम से बनाई जा रही है। पार्टी की ओर से जारी किये गये प्रचार गीत में भी एआई का सहारा लिया गया है। गीत-संगीत के साथ वीडियो भी बनाए गए हैं। पार्टी के हर सम्मेलन में प्रचार गीत को बजाया जा रहा है।

इमोजी, कार्टून कैरेक्टर का भी सहारा लिया जा रहा है, ताकि दल की नीतियों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।साथ ही विरोधियों पर निशाना भी साधा जा रहा है। दल के नेता ने जो हाल के दिनों में घोषणाएं की और जिसका सरकार ने अनुपालन किया, उसे प्रमुखता से वीडियो के साथ दिखाया और बताया जा रहा है।

तेजस्वी की गतिविधियों पर फोकस

इंडिया गठबंधन की ओर से अब तक तेजस्वी यादव को सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया गया है, लेकिन यह तय है कि अगर गठबंधन सत्ता में आयी तो तेजस्वी ही सीएम होंगे। ऐसे में पार्टी के वॉर रूम का पूरा फोकस तेजस्वी यादव की गतिविधियों पर केंद्रित हो गया है। खासकर बीते दिनों राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने तेजस्वी को सीएम बनाने का एलान किया था। इसके बाद दिन हो या रात, तेजस्वी की सभी गतिविधियों, सरकार बनने के बाद किए जाने वाले कार्यों से जुड़े वादों को सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है। तेजस्वी की हर सभा को सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपनों पर रख रहे हाईटेक नजर, 60 लोग चौबीसों घंटे कर रहे काम; कांग्रेस का वॉर रूम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।