BJP mla murari manohar jha announced hunger strike and demands cbi inquiry in navodaya shcool student dead बिहार में BJP विधायक ही आमरण अनशन करेंगे, छात्र की मौत की CBI जांच की उठाई मांग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में BJP विधायक ही आमरण अनशन करेंगे, छात्र की मौत की CBI जांच की उठाई मांग

बीजेपी विधायक डॉ. मुरारी मनोहर झा ने कहा कि हमने बच्चा खोया है, पुलिस प्रशासन ने आज तक पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देना भी मुनासिब नहीं समझा। रैयाम पुलिस ने मृतक के चचेरे दादा सहित 21 लोगों को नामजद तथा 1500 लोगों को अज्ञात आरोपी बनाया है।

Mon, 14 July 2025 10:35 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, केवटी, दरभंगा
share
बिहार में BJP विधायक ही आमरण अनशन करेंगे, छात्र की मौत की CBI जांच की उठाई मांग

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ही एक विधायक ने आमरण अनशन करने का ऐलान कर दिया है। बीजेपी विधायक एक छात्र की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग उठा रहे हैं वो पुलिस के रवैये से परेशान हैं। दरअसल दरभंगा जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में आठवीं कक्षा के छात्र की मौत के मामले में पुलिस के रवैये के खिलाफ रविवार को रनवे स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर परिसर में केवट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों की बैठक हुई। बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय कांड में रैयाम पुलिस के रवैये के खिलाफ कांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थानीय विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा के नेतृत्व में जतिन गौतम की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर आगामी 15 जुलाई से रैयाम थाने पर अनशन शुरू किया जायेगा। विधायक डॉ. झा ने कहा कि हमने बच्चा खोया है, पुलिस प्रशासन ने आज तक पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देना भी मुनासिब नहीं समझा। रैयाम पुलिस ने मृतक के चचेरे दादा सहित 21 लोगों को नामजद तथा 1500 लोगों को अज्ञात आरोपी बनाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आधार हुआ निराधार!पहचान पत्र दिखाने के बाद भी पुलिस ने निर्दोष को उठाया
ये भी पढ़ें:बिहार में आज बिजली और ठनका से रहें सावधान, आगे आगे होगी भारी बारिश; मौसम का हाल

विधायक डॉ. झा ने कहा कि 15 जुलाई से पहले यदि रैयाम पुलिस किसी आरोपी को गिरफतार करती है तो पहली गिरफ्तारी मेरी होगी। घटना की जांच सीबीआई से कराने को लेकर उन्होंने 15 जुलाई से रैयाम थाने पर आमरण अनशन करने की घोषणा की। बैठक को मुखिया फतेह अहमद, मो. इफ्तेखार अहमद उर्फ छोटन, बदरे आलम, रौशन झा, मनोज कुमार गुप्ता, रमण कुमार मिश्र तथा अमित मिश्र सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया। मालूम हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी में गत आठ जुलाई को केवटी मुखिया रूबी देवी के पुत्र जतिन गौतम का शव अरावली जूनियर छात्रावास में पंखे से लटका मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हथौड़ा से मारा फिर पति की कर दी हत्या, बिहार में पत्नी ने कबूला खौफनाक सच
ये भी पढ़ें:चिराग को लोकप्रिय नेता बताने पर जोर, बिहार की 48 सीटों पर तैयारी; वॉर रूम तैयार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।