Sonia Rahul Kharge in Patna on September 24 Congress looking to regain lost ground in election bound Bihar 24 सितंबर को सोनिया, राहुल, खड़गे पटना में; चुनाव वाले बिहार में खोई जमीन तलाश रही कांग्रेस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

24 सितंबर को सोनिया, राहुल, खड़गे पटना में; चुनाव वाले बिहार में खोई जमीन तलाश रही कांग्रेस

आजादी के बाद पहली बार बिहार को इस आयोजन के लिए चुना गया है। विधानसभा चुनाव के पहले कार्य समिति की बैठक के लिए पटना के चयन का मकसद बिहार में पार्टी की जमीन को मजबूत करना तथा अपना दमखम दिखाना है।

Mon, 22 Sep 2025 06:48 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
24 सितंबर को सोनिया, राहुल, खड़गे पटना में; चुनाव वाले बिहार में खोई जमीन तलाश रही कांग्रेस

1990 में बिहार में बेपटरी हुई कांग्रेस पार्टी अपनी खोई जमीन तलाश रही है। पार्टी कमोबेश लालू यादव के सहारे राज्य में चल रही है। लेकिन राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भर रही है। इसी कड़ी में 24 सितंबर को बिहार विस चुनाव से पहले पार्टी दिग्गजों का जुटान पटना में होगा जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई बड़े चेहरे शामिल होंगे।

पटना के सदाकत आश्रम में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सभी भाग लेंगे। इसके लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब बिहार को इस आयोजन के लिए चुना गया है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कार्य समिति की बैठक के लिए पटना के चयन का मकसद बिहार में पार्टी की जमीन को मजबूत करना तथा अपना दमखम दिखाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोटर अधिकार नहीं, घुसपैठिया बचाओ यात्रा; राहुल गांधी पर बिफरे अमित शाह

दरअसल, नब्बे के दशक से कांग्रेस सत्ता से दूर है। उसका जनाधार कम हुआ है। अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को पाने के लिए पार्टी ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। राहुल की वोटर अधिकार यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह पनपा। पार्टी इसे बरकरार रखना चाहती है। कार्यसमिति की बैठक पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में होगी। इसको लेकर तैयारियां तेज हैं। बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित सभी वरीय नेता शामिल होंगे। तेलंगाना और कर्नाटक के मुख्यमंत्री, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और विधायक दल नेता भी आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोट चोर–गद्दी छोड़’: बिहार में कांग्रेस का बड़ा प्रहार!

आश्रम के पीछे वाले मैदान में रेत भरकर उसे समतल बनाया जा रहा है। वहां जर्मन हैंगर बनाया जा रहा है। सदाकत आश्रम के अलावा पटना में कांग्रेस से जुड़े सभी स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमा का रंगरोगन किया जा रहा है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल नेता शकील अहमद खान, विधानपरिषद दल नेता मदनमोहन झा ने तैयारियों का जायजा लिया। कांग्रेस प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए पटना के चार होटल में कुल 175 कमरे बुक कराए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: यात्रा के बाद कांग्रेस ने बनाया रैली का प्लान, राहुल-खरगे का मंथन
ये भी पढ़ें:वोटर अधिकार यात्रा से राहुल गांधी को फायदा होगा, SIR पर कुशवाहा क्या बोल गए?
ये भी पढ़ें:दरभंगा के शुभम को राहुल गांधी ने दी नई बाइक, वोटर यात्रा में खोई थी मोटरसाइकिल
ये भी पढ़ें:चुनावी 'तीन तिगाड़ा' को तोड़ेगा 'इंडिया', वोटर अधिकार यात्रा में गरजे अखिलेश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।