after voter adhikar yatra congress make plan to rally in bihar before chunav बिहार चुनाव: वोटर अधिकार यात्रा के बाद कांग्रेस ने बनाया रैली का प्लान, राहुल-खरगे ने किया मंथन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव: वोटर अधिकार यात्रा के बाद कांग्रेस ने बनाया रैली का प्लान, राहुल-खरगे ने किया मंथन

बैठक के बाद बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने बताया कि अभी जो काम हुआ, उसकी समीक्षा की गई। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनी। प्रमंडल और जिला स्तर पर पार्टी की ओर से रैली की जल्द ही घोषणा की जाएगी।

Wed, 10 Sep 2025 07:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान
share
बिहार चुनाव: वोटर अधिकार यात्रा के बाद कांग्रेस ने बनाया रैली का प्लान, राहुल-खरगे ने किया मंथन

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा से बने माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए जल्द नया कार्यक्रम शुरू करेगी। मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश के वरीय नेताओं के साथ राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। इसके साथ ही सीट शेयरिंग तथा चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक लिया। पार्टी चुनाव के ऐलान से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहती है। पार्टी उम्मीदवारों का भी जल्द ऐलान करेगी, ताकि प्रत्याशियों को प्रचार के लिए वक्त मिल सके। बुधवार को पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बिहार प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक में राज्य की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने बताया कि अभी जो काम हुआ, उसकी समीक्षा की गई। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनी। प्रमंडल और जिला स्तर पर पार्टी की ओर से रैली की जल्द ही घोषणा की जाएगी। इसमें राहुल, प्रियंका और खरगे भी शामिल हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब नीतीश कुमार 7 दिनों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री, साल 2000 का चुनाव था खास

महागठबंधन में नए सहयोगी रालोजपा और झामुमो को शामिल करने के बाद सीट शेयरिंग के अलावा आगामी अभियान और घोषणापत्र पर भी चर्चा हुई। पार्टी महागठबंधन के सहयोगियों के साथ बातचीत कर जल्द नए कार्यक्रमों का ऐलान करेगी। कांग्रेस पिछली बार की तरह ही 70 विधानसभा सीट के आसपास ही लड़ने के मूड में है। कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि सीट शेयरिंग पर गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत सकारात्मक है। अच्छी प्रगति है। हमलोग अंडरस्टैंडिंग बना लेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन अजय माकन के अलावा अन्य चारों सदस्य, विधायक दल नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल नेता मदन मोहन झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पार्टी सांसद तारिक अनवर, मनोज कुमार और मो. जावेद के अलावा निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीत रंजन और कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना मेयर सीता साहू की छीन सकती हैं शक्तियां, महापौर को क्यों जारी हुआ नोटिस

कुछ सीटें बदलना चाहती है कांग्रेस

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में बुधवार को है। इसमें कमेटी को मिले दावेदारों के आवेदनों पर विचार करते हुए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया जाएगा। महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे में कांग्रेस पिछले चुनाव में मिली कुछ सीटें बदलना चाहती है। इसके लिए वह लगातार राजद के साथ चर्चा कर रही है। कांग्रेस यह संदेश भी नहीं देना चाहती है कि सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में कोई खींचतान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की लड़की से पटना में रेप, हैवान ने 14 साल की नाबालिग को धमकी भी दी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।