Rahul Gandhi gave the keys of a new bike to Shubham of Darbhanga the motorcycle was lost during the Voter Rights Yatra दरभंगा के शुभम को राहुल गांधी ने दी नई बाइक, वोटर अधिकार यात्रा में खोई थी मोटरसाइकिल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दरभंगा के शुभम को राहुल गांधी ने दी नई बाइक, वोटर अधिकार यात्रा में खोई थी मोटरसाइकिल

दरभंगा में वोटर अधिरकार यात्रा के दौरान बाइक खोने का दावा करने वाले शुभम सौरभ को राहुल गांधी ने पटना बुलाकर खुद नई बाइक की चाभी दी। जिसके बाद शुभम की खुशी लौट आई है। शुभम ने बताया था कि राहुल के कमांडो उनके पिता से बाइक ले गए थे। लेकिन वापस नहीं मिली। इससे लिए कई जिलों के चक्कर भी काटे थे।

Tue, 2 Sep 2025 11:29 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
दरभंगा के शुभम को राहुल गांधी ने दी नई बाइक, वोटर अधिकार यात्रा में खोई थी मोटरसाइकिल

बिहार में इंडिया अलायंस की वोटर अधिकार यात्रा में जिस शख्स की मोटरसाइकिल खो गई थी, उसे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पटना बुलाकर नई बाइक की चाभी खुद अपने हाथों से दी। दरअसल ढाबा संचालक शुभम सौरभ ने आरोप लगाया था कि दरभंगा में 27 अगस्त को राहुल गांधी की सिक्योरिटी कमांडो उनके पिता से पल्सर बाइक लेकर चले गए थे। और फिर दोबारा उसकी बाइक मिली नहीं। बाइक की तलाश में कई जिलों के चक्कर भी शुभम ने काटे थे। जिसके बाद वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर शुभम को पटना बुलाया गया। जहां मंच पर राहुल गांधी ने उसे नई बाइक की चाभी दी।

कांग्रेस ने 'एक्स' पर शुभम सौरभ की एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो आपबीती बता रहा है। और फिर नई मोटरसाइकिल की चाबी दिखाई, जिसे खुद राहुल गांधी ने उन्हें सौंपा है। सौरभ ने बताया, 'जब राहुल गांधी दरभंगा में बाइक रैली निकाल रहे थे, तो मैंने अपनी मोटरसाइकिल उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों को दे दी थी। बाद में जब मुझे पता चला कि मेरी मोटरसाइकिल कहीं खो गई है, तो मैं बहुत दुखी हुआ। जिसके बाद मेरे पास एक शख्स का फोन आया। उसने कहा कि राहुल गांधी एक सितंबर को पटना में मुझे एक नई मोटरसाइकिल भेंट करना चाहते हैं। जिसके बाद मैं यहां पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी की वोटर यात्रा में बाइक चोरी! ढाबा संचालक बोला- कमांडो गाड़ी ले गए
ये भी पढ़ें:एटम बम के बाद हाइड्रोजन बम की बारी, जनता को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे मोदी: राहुल

शुभम ने कहा, कि 'मुझे उसी मॉडल की बिल्कुल नई मोटरसाइकिल मिलने की खुशी है, जो मैंने खो दी थी। इससे पहले शुभम सौरभ ने बाइक नहीं मिलने पर चोरी हो जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में थाने में मामला भी दर्ज कराया था। फिलहाल अब नई बाइक मिलने से वो काफी खुश है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।