Rahul Gandhi will benefit from Voter Adhikar Yatra what Upendra Kushwaha says on SIR वोटर अधिकार यात्रा से राहुल गांधी को फायदा हुआ, SIR पर उपेंद्र कुशवाहा क्या बोल गए?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वोटर अधिकार यात्रा से राहुल गांधी को फायदा हुआ, SIR पर उपेंद्र कुशवाहा क्या बोल गए?

आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने एसआईआर के मुद्दे पर बिहार चुनाव से पहले निकाली गई महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा को विफल बताया। मगर उन्होंने कहा कि इससे राहुल गांधी को फायदा हो सकता है।

Fri, 5 Sep 2025 06:39 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
वोटर अधिकार यात्रा से राहुल गांधी को फायदा हुआ, SIR पर उपेंद्र कुशवाहा क्या बोल गए?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) पर बड़ा बयान दिया है। कुशवाहा ने कहा कि चुनाव आयोग को बिहार में एसआईआर के लिए और समय देना चाहिए था। क्योंकि लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा से कांग्रेस और राहुल गांधी को फायदा होगा।

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को द इंडियन एक्स्प्रेस से इंटरव्यू में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दे पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है। हालांकि, यह सच है कि इसके लिए बिहार के लोगों को अधिक समय मिलना चाहिए था। उन्होंने दो महीने पहले एसआईआर की शुरुआत में भी यह बात कही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपको नहीं छोड़ेंगे... RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को फिर मिली जान से मारने की धमकी

आरएलएम चीफ ने राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को विफल बताया। कुशवाहा ने कहा कि इस यात्रा को लोगों का समर्थन नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इससे राहुल गांधी को लंबे समय बाद बिहार में पहचान मिली है।

नीतीश ही सीएम रहेंगे, निशांत को राजनीति में आना चाहिए- कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा है। साथ ही नीतीश ही सीएम रहेंगे, इसमें कोई दो राय नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विधानसभा चुनाव बाद सीएम पद तय करने वाले बयान पर कुशवाहा ने कहा कि वे सामान्य प्रोटोकॉल के बारे में बात कर रहे थे। वहीं, कुशवाहा ने कहा कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवंबर में 3 चरणों में हो सकते हैं बिहार विधानसभा चुनाव, अक्टूबर में आएगा शेड्यूल

आज पटना में कुशवाहा की बड़ी रैली

आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा राजधानी पटना में शुक्रवार को बड़ी रैली करने वाले हैं। मिलर ग्राउंड में होने वाली इस सभा में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समर्थकों के उमड़ने की बात कही जा रही है। परिसीमन के मुद्दे पर कुशवाहा पूर्व में विभिन्न जिलों में ऐसी रैलियां कर चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।