India alliance break electoral Teen Tigra Akhilesh Yadav roared in Rahul Tejaswi Voter Rights Yatra चुनावी 'तीन तिगाड़ा' को तोड़ेगा 'इंडिया', राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में खूब गरजे अखिलेश यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चुनावी 'तीन तिगाड़ा' को तोड़ेगा 'इंडिया', राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में खूब गरजे अखिलेश यादव

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने बीजेपी, सरकार और अधिकारियों को 'तीन तिगाड़ा' बताते हुए कहा कि इसे इंडिया गठबंधन तोड़ेगा।

Sat, 30 Aug 2025 04:14 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, आरा
share
चुनावी 'तीन तिगाड़ा' को तोड़ेगा 'इंडिया', राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में खूब गरजे अखिलेश यादव

बिहार में एसआईआर के खिलाफ जारी राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शनिवार को सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शामिल हुए। यात्रा के 14वें दिन आरा में जनसभा को अखिलेश यादव ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा अध्यक्ष ने बीजेपी, सरकार और अधिकारियों को चुनावी 'तीन तिगाड़ा' बताते हुए कहा कि इन्हें इंडिया गठबंधन तोड़ेगा। अखिलेश ने कहा कि अवध से हम लोगों ने बीजेपी को भगाया है, अब मगध से भाजपा को भगाने की जिम्मेदारी आप लोगों की है।

अखिलेश यादव ने इस दौरान एक नारा भी दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'अबकी बार बिहार से बीजेपी बाहर'। इस दौरान लोगों से उन्होने तेजस्वी यादव को सत्ता में लाने की अपील की। वहीं बिहार में जारी एसआईआर (गहन मतदाता पुनरीक्षण) को सिरफिरा फैसला करार दिया। उन्होने कहा कि ये लोग पहले आपके वोट का अधिकार छीनेंगे, फिर राशन और फिर नौकरी का अधिकार छीनेंगे। चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि ये 'जुगाड़ आयोग' बन गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोटर अधिकार यात्रा फर्जीवाड़ा; राहुल गांधी को ललन सिंह ने जंगलराज की याद दिलाई
ये भी पढ़ें:वोटर अधिकार यात्रा के बीच 'बिहारी टार्जन' से मिले तेजस्वी, फिटनेस के हुए कायल
ये भी पढ़ें:राहुल, तेजस्वी पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में मुकदमा, मोदी की मां को गाली मामला

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो हमें डरा रहे थे, वो आज खुद ट्रंप से डरे हुए हैं। अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाया, लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर बात नहीं कर रही। "क्योंकि अमेरिका ने व्यापारियों पर टैरिफ तो लगाया ही है, लेकिन बीजेपी के मुंह पर भी टैरिफ लगाने का काम किया है। उन्होने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को बिहार के युवाओं और लोगों का समर्थन मिल रहा है, वो बता रहा है कि इस बार सत्ता बदलने वाली है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।