Sonam Raghuvanshi like incident in Bihar Wife along with her lover killed her husband 8 years old love affair बिहार में सोनम रघुवंशी जैसा कांड! प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, 8 साल पुराना लव अफेयर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सोनम रघुवंशी जैसा कांड! प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, 8 साल पुराना लव अफेयर

राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड बिहार के सासाराम में घटित हुआ। जब रेशमा खातून नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बीमार पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। हालांकि इस दौरान भाग रहे प्रेमी और उसके साथी को पुलिस ने धर दबोचा। वहीं आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Mon, 23 June 2025 07:21 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सासाराम
share
बिहार में सोनम रघुवंशी जैसा कांड! प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, 8 साल पुराना लव अफेयर

देश का बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी ही घटना बिहार में सामने आई है। सोनम रघुवंशी की तरह ही सासाराम की रेशमा खातून ने अपनी पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। घटना डेहरी नगर थाना क्षेत्र के ईदगाह मुहल्ले की है। घटना के बाद भाग रहे दोनों कातिलों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान गिरने से एक अपराधी घायल भी हो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान घटना को लेकर पुलिस को जो जानकारी मिली वो खौफनाक थी।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी रौशन कुमार ने बताया कि ईदगाह मुहल्ला निवासी मोहम्मद असरफ की पत्नी रेशमा खातून का इस्तेखार हसन से 8 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को यह नागवार गुजर रहा था। यही कारण था कि इस्तेखार हसन कुछ साल पहले अपना नील कोठी का घर छोड़कर कोलकाता में रहने लगा। ताकि असरफ को यह यकीन हो जाए कि उसकी पत्नी का प्रेमी शहर से दूर है। लेकिन, असरफ की पत्नी रेशमा खातून और इस्तेखार हसन के बीच सम्पर्क बना हुआ था। इसी बीच कुछ दिनों से मोहम्मद असरफ की तबीयत खराब चल रही थी। जिसका फायदा उठाने के लिए रेशमा ने अपने प्रेमी इस्तेखार खान को कोलकाता से बुलाया और पति की हत्या की रणनीति बनाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में रिसेप्शन पार्टी में घुस आए पियक्कड़, दुल्हन सहित 6 लोगों को जमकर पीटा
ये भी पढ़ें:दुल्हन को ही भगा ले गए बदमाश, विदाई हो कर दूल्हे के साथ जा रही थी ससुराल
ये भी पढ़ें:शादी वाले घर में दबंगों ने मंडप-पंडाल तोड़े, दुल्हन के भाई की पिटाई से मौत; बवाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजा रघुवंशी जैसा पटना में कांड; प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या

रविवार कि रात इस्तेखार हसन अपने एक दोस्त मोहम्मद जमशेद के साथ डेहरी स्टेशन पहुंचकर अपनी प्रेमिका रेशमा खातून के फोन का इंतजार करने लगा। देर रात जब सभी खाना खाकर सोने लगे, तो प्रेमिका ने अपने किरायेदार के साथ- साथ दोनों बच्चों को कहा कि पति का तबियत खराब है। जिसे लेकर वो एक कमरे में है। आसपास कोई शोरगुल न करे। आधी रात में रेशमा ने अपने प्रेमी को फोन कर घर बुलाया और दरवाजा खोलकर सो रहे पति के कमरे में ले गई।

जबकि दूसरे कमरे में दो बेटे और एक बेटी सो रही थी। रेशमा ने अपने प्रेमी और उसके सहयोगी के साथ मिलकर बीमार पति की निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या करने लगी। इस दौरान बगल के कमरे में सो रहे तीनों बच्चे पिता के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर जब दरवाजा खटखटाने लगे, तो अंदर से रेशमा खातून ने बोला कि तुम सब सो जाओ, पापा दर्द से कहरा रहे हैं। हम उनकी तेल मालिश कर रहे हैं। बच्चों के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर पड़ोसी भी आकर दरवाज़ा खुलवाने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा; भाभी से झगड़कर बिजली के खंभे पर चढ़ी ननद; और फिर…
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले प्रेमी संग मिलकर दूसरे की हत्या, 4 बच्चों की मां का कांड जान सिर पकड़ लेंगे

घटना की पुलिस को सूचना दी गई। करीब आधे घंटे बाद असरफ की मौत होने के बाद रेशमा ने दरवाजा खोला तब तक पुलिस पहुंच चुकी थी। छत से कूद कर भाग रहे प्रेमी इस्तेखार हसन और उसके दोस्त जमशेद को पुलिस ने धर दबोचा। राज खुलते ही पुलिस ने पत्नी रेशमा को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचकर मामले कि स्वयं जांच की। एसपी ने कहा कि प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या के मामले मे एसपीडी ट्रायल के तहत सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।