scoundrels kidnapped the bride she was going to her in laws house with the groom after the farewell दुल्हन को ही भगा ले गए बदमाश, विदाई हो कर दूल्हे के साथ जा रही थी ससुराल, कैश भी लूटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दुल्हन को ही भगा ले गए बदमाश, विदाई हो कर दूल्हे के साथ जा रही थी ससुराल, कैश भी लूटा

पीड़ित परिवार ने बताया कि लड़की पक्ष के लोगों ने ऑटो मंगाकर दुल्हन के साथ उन्हें पंडित दीनदयालय उपाध्याय जंक्शन के लिए रवाना कर दिया। लेकिन, वो तीन किमी की दूरी पर जैसे ही पहुंचे बदमाश उन्हें लूट लिए और दुल्हन को भी अपने साथ लेते गए।

Sat, 14 June 2025 10:27 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, चैनपुर/कैमूर
share
दुल्हन को ही भगा ले गए बदमाश, विदाई हो कर दूल्हे के साथ जा रही थी ससुराल, कैश भी लूटा

कैमूर के चैनपुर में शादी रचाकर दुल्हन को लेकर जा रहे दूल्हा और उसके परिजनों की गाड़ी को एनएच 219 पर गेहुअनवा नदी के पास शुक्रवार की रात जबरन रोककर बदमाशों न सिर्फ जेवर और पैसे छीन लिए, बल्कि दुल्हन को भी बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित हरियाणा के पृथला गांव निवासी सुरेश कुमार को गिरोह के हाथों लुट जाने का पता तब चला, जब आसपास के लोगों से उन्होंने बात की। हालांकि लड़की से शादी कराने के एवज में इस गिरोह के सदस्यों ने पहले ही 1.10 लाख रुपए ले लिया था। सुरेश ने इस आशय का आवेदन थाने में दिया है।

सुरेश ने बताया कि वह अपने साले पवन कुमार (दूल्हा), पत्नी सीमा देवी और पंडित रमन के साथ शादी रचाने के लिए चैनपुर थाना क्षेत्र के खरिगावां में देर शाम आए थे। चैनपुर प्रखंड के ही एक गांव की लड़की से शादी करने की बात फोन पर तय हुई थी। शादी की तिथि 13 जून और जगह खरिगावां निर्धारित हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी वाले घर में दबंगों ने मंडप-पंडाल तोड़े, दुल्हन के भाई की पिटाई से मौत; बवाल
ये भी पढ़ें:दुल्हन के गांव पहुंची बारात पर हमला, मच गई भगदड़; दूल्हा समेत 7 गंभीर घायल

जब वो शुक्रवार को यहां पहुंचे तो हाटा शहर से दुल्हन के लिए कपड़ा और शृंगार की सामग्री, फल, मिठाई की खरीदारी कर लिए। दुल्हन को गिफ्ट में देने के लिए आभूषण हरियाणा से ही लाए थे। शादी की रस्म शुरू होने से पहले लड़की के परिजनों द्वारा उनसे 1.10 लाख रुपए ले लिए गए। बरनेत में लड़की को जेवर सहित अन्य सामान चढ़ा दिए। एक घंटे में शादी हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पति को मिली धमकी; पुलिस से मिले तो…

उन्होंने बताया कि लड़की पक्ष के लोगों ने ऑटो मंगाकर दुल्हन के साथ उन्हें पंडित दीनदयालय उपाध्याय जंक्शन के लिए रवाना कर दिया। लेकिन, वो तीन किमी की दूरी पर जैसे ही पहुंचे बदमाश उन्हें लूट लिए और दुल्हन को भी अपने साथ लेते गए। उन्हें बाद में पता चला कि उक्त लोग शादी कराने के नाम पर लुटेरों का गिरोह संचालित करते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।