drunk people enter in reception party beat bride and six others in bihar बिहार में रिसेप्शन पार्टी में घुस आए पियक्कड़, दुल्हन सहित 6 लोगों को जमकर पीटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में रिसेप्शन पार्टी में घुस आए पियक्कड़, दुल्हन सहित 6 लोगों को जमकर पीटा

मो. शमशेर के यहां रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था। बताया जाता है कि इसमें कुछ पियक्कड़ों ने घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। मना करने पर पियक्कड़ों ने मारपीट शुरू कर दी।

Mon, 16 June 2025 09:59 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
बिहार में रिसेप्शन पार्टी में घुस आए पियक्कड़, दुल्हन सहित 6 लोगों को जमकर पीटा

बिहार में यूं तो कई बरसों से शराबबंदी लागू है। लेकिन यहां एक रिसेप्शन पार्टी में पियक्कड़ों ने जमकर बवाल काटा। रिसेप्शन की पार्टी में घुसे पियक्कड़ों ने दुल्हन को भी पीट दिया जिसमें वो जख्मी हो गई। दरभंगा जिले में जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव में रविवार को आयोजित एक रिसेप्शन पार्टी में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

इसमें दुल्हन सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घटना में जख्मी हुए बेगम फजीलत, हलीमा, फातिमा, असगर व मो. दिलदार सहित अन्य घायलों को उपचार के लिए स्थानीय किरतपुर स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत; 10 घायल
ये भी पढ़ें:बिहार में यहां मगरमच्छ ने बच्चे को बनाया निवाला, हाथ और पैर चबा गया; मौत

घटना के सबंध में बताया गया है कि झगरुआ गांव निवासी मो. शमशेर की बेटी व मो. कारी के बेटे की सगाई के उपलक्ष्य में मो. शमशेर के यहां रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था। बताया जाता है कि इसमें कुछ पियक्कड़ों ने घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। मना करने पर पियक्कड़ों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें दुल्हन सहित आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।

घटना की सूचना मिलने पर जमालपुर थाना पुलिस की डायल 112 की टीम घटनास्थल ग्राम झगरुआ पहुंची और मारपीट में जख्मी हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात,इन जिलों से पटना का सफर होगा आसान
ये भी पढ़ें:20 राउंड फायरिंग से दहला पटना से सटे बाढ़ का इलाका, दो लोगों को लगी गोली
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में ठनका और बारिश, दक्षिण के लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।