High voltage family drama in Gaya Sister in law climbed the electric pole after quarreling with sister in law and than गया में हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा; भाभी से झगड़कर बिजली के खंभे पर चढ़ी ननद; और फिर..., Bihar Hindi News - Hindustan
More

गया में हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा; भाभी से झगड़कर बिजली के खंभे पर चढ़ी ननद; और फिर...

गया जी में भाभी से झगड़कर ननद बिजली के खंभे पर चढ़ गई। जिसमें करंट सप्लाई हो रहा था। इस घटना की जानकारी जब ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दी गई, तब कहीं जाकर बिजली कटवाई गई, तब कहीं जाकर महिला की जान बची। वहीं खंभे से उतरने ही महिला बेहोश हो गई।

Fri, 13 June 2025 07:43 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, गया जी
share
गया में हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा; भाभी से झगड़कर बिजली के खंभे पर चढ़ी ननद; और फिर...

गया जी में घर का विवाद सड़क पर आ गया। जब भाभी से झगड़कर ननद बिजली के खंभे पर चढ़ गई। जिसमें करंट संप्लाई हो रहा था। इस घटना की जानकारी जब ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दी गई, तब कहीं जाकर बिजली कटवाई गई, तब कहीं जाकर महिला की जान बची। वहीं खंभे से उतरने ही महिला बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी।

इस दौरान अक्सर उसका अपनी भाभी से विवाद होता रहता था। ननद और भौजाई की लड़ाई से पड़ोसी तक वाकिफ थे। लेकिन शुक्रवार को ये झगड़ा कुछ ज्यादा ही बढ़ गया। जिसके बाद गुस्से में ननद बिजली के पोल पर ऊपर तक चढ़ गई। और जान देने की बात करने लगी। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में बिजली विभाग को सूचित कर बिजली सप्लाई रोकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे-बेटी की शादी से पहले समधी-समधन पहुंचे कोर्ट मैरिज करने, फिर हुआ…
ये भी पढ़ें:पहले प्यार, फिर शादी अब पति फरार; बिहार में लव-सेक्स-धोखा पर हाई वोल्टेज ड्रामा
ये भी पढ़ें:चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पति को मिली धमकी; पुलिस से मिले तो…

जिसके बाद महिला को नीचे उतारा गया, इस दौरान वो बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे सीएचसी फतेहपुर में प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल शिफ्ट किया गया है। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के रसुना गांव की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।