Married woman who mother of 4 children killed her second lover with help of first boyfriend पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे की हत्या, 4 बच्चों की मां का कांड जानकर माथा पकड़ लेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे की हत्या, 4 बच्चों की मां का कांड जानकर माथा पकड़ लेंगे

पटना में एक महिला ने अपने पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे की हत्या कर दी। महिला की दो शादियां हो चुकी हैं और उसके चार बच्चे भी हैं। पटना पुलिस ने रविवार को इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया।

Sun, 22 June 2025 08:56 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे की हत्या, 4 बच्चों की मां का कांड जानकर माथा पकड़ लेंगे

एक महिला ने दो शादियां कीं। पहले पति से उसके तीन बच्चे हुए। फिर उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति से भी एक संतान हुई। 4 बच्चों की मां बनी इस महिला का बीते 14 सालों से एक अन्य युवक से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। फिर बीच में उसका एक और शख्स से अफेयर होने लगा। शादीशुदा महिला की अवैध संबंध की कहानी में जब अश्लील फोटो-वीडियो की एंट्री हुई, तो खून की साजिश रच दी गई। महिला ने अपने पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। प्रेम प्रसंग में हत्या का यह सनसनीखेज मामला बिहार की राजधानी पटना का है।

पटना शहर से सटे परसा बाजार में बीते दिनों टैंकर चाल सूरज कुमार की हुई हत्या का जब पुलिस ने पर्दाफाश किया, तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। सूरज का मर्डर उसकी शादीशुदा प्रेमिका गुड़िया और उसके अन्य प्रेमी विजय कुमार ने मिलकर की थी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वारदात में साथ देने वाले विजय के सहयोगी अश्विनी कुमार को भी पकड़ा है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने रविवार को बताया कि आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार, एक बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

सूरज से 5 साल से अफेयर था, पीछा छुड़ाना चाह रही थी गुड़िया

पुलिस ने 19 मई को परसा बाजार थाना अंतर्गत एतवारपुर स्थित एक खेत से 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया था। गर्दन दबाने के बाद नुकीले हथियार से गोदकर उसकी हत्या की गई थी। बाद में उसकी पहचान बेऊर के अवतार नगर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई थी। वह टैंकर ड्राइवर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे बेटे को मारकर जलाया, प्रोफेसर प्रेमी संग मां का कांड

परसा बाजार पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि सूरज का बेऊर के साईचक में रहने वाली शादीशुदा महिला गुड़िया के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हत्या में संलिप्तता सामने आने पर बाद में पुलिस ने महिला को दबोच लिया। पूछताछ में गुड़िया ने बताया कि सूरज से बीते 5 सालों से उसका अफेयर था। अब वह उससे अपना पीछा छुड़ाना चाह रही थी।

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था सूरज

सूरज ने अपनी प्रेमिका गुड़िया के अश्लील वीडियो और फोटो बना रखे थे। इनके जरिए वह गुड़िया को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने अपने 14 साल पुराने एक अन्य प्रेमी विजय कुमार के साथ सूरज की हत्या का षडयंत्र रच दिया। एतवारपुर निवासी विजय और गोपालपुर के रहने वाले उसके दोस्त अश्विनी कुमार ने घटना वाली रात बहाने से सूरज को बुलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मायके में अफेयर कर रही पत्नी से मिलने पहुंचा पति, प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला

फिर विजय और अश्विनी उसे बाइक पर बिठाकर परसा बाजार इलाके में ले गए। दोनों ने शराब पिलाने के बाद गला दबाकर और नुकीले हथियार से उसकी हत्या कर दी थी। सूरज पूर्व में विजय का ड्राइवर रह चुका है। विजय के जरिए ही सूरज से गुड़िया की पहचान हुई थी। गुड़िया के वर्तमान पति का नाम राहुल राज है, जिससे उसका एक बच्चा है। वहीं, पहले पति से उसकी तीन संतानें हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।