Son returning from UP to Bihar with father body 5 died in Amethi ambulance collided with truck पिता का शव लेकर यूपी से बिहार लौट रहा था बेटा, अमेठी में 5 की मौत; एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पिता का शव लेकर यूपी से बिहार लौट रहा था बेटा, अमेठी में 5 की मौत; एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर

पिता का शव ला रहे बेटे समेत पांच की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी एंबुलेंस से समस्तीपुर लौट रहे थे। यूपी के अमेठी में एंबुलेंस की मछली लदे ट्रक से टक्कर हो गई।

Sun, 15 June 2025 02:16 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, कल्याणपुर, एक संवाददाता
share
पिता का शव लेकर यूपी से बिहार लौट रहा था बेटा, अमेठी में 5 की मौत; एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर

एम्बुलेंस से पिता का शव लेकर आ रहे पुत्र समेत बिहार के पांच लोगों की मौत यूपी में हो गई। घटना उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई। मरने वालों में समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर गांव के अशोक शर्मा के पुत्र राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा (30), पड़ोसी बलराम शर्मा के पुत्र रवि शर्मा (27), परिचित हथौड़ी थाना क्षेत्र के रवि टोला के स्व. राम प्रसाद शर्मा के पुत्र फुलो शर्मा सहित एम्बुलेंस चालक और खलासी शामिल थे। वही वारिसनगर थाना क्षेत्र के पूरनाही पंचायत के वार्ड 8 निवासी युगेश्वर राय के पुत्र शंभु राय गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक राजकुमार शर्मा अपने पिता अशोक शर्मा का शव लेकर गांव लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक मछली लोड पिकअप से एंबुलेंस की टक्कर हो गई जिसमें एंबुलेंस पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। राजकुमार फरीदाबाद से रामभद्रपुर गांव निवासी अशोक शर्मा का शव लेकर एंबुलेंस से समस्तीपुर के गांव आ रहे थे। इसी दौरान मछली लोड पिकअप में एंबुलेंस ने ठोकर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉरेंस बिश्नोई गैंग से साइबर फ्रॉड अभिषेक का कनेक्शन? घोस्ट एकाउंट से ठगी

12 जून को ही अशोक शर्मा गए थे दिल्ली

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर गांव निवासी अशोक शर्मा 12 जून को दिल्ली गए थे जहां हार्ट अटैक के कारण एक दिन पूर्व उनका निधन हो गया। उनका लड़का राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा दिल्ली में ही फैक्ट्री में काम करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। वही रामभद्रपुर के बलराम शर्मा का पुत्र रवि शर्मा भी दिल्ली में ही फैक्ट्री में काम करता था और राजकुमार शर्मा के पिता अशोक शर्मा के शव के साथ गांव आ रहा था। रास्ते में एंबुलेंस और मछली लोड पिकअप की टक्कर में पाचों की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरे में टीचर और छात्रा की मिली लाश, एक दिन पहले ही रचाई थी शादी; बिहार में कांड
ये भी पढ़ें:बिहार में साले ने बीवी को मार घर के पीछे गाड़ दिया, जीजा पर मढ़ा मर्डर का आरोप

मां से हुई थी बात

लोगों का कहना है कि राजकुमार शर्मा ने अपनी मां से रविवार की सुबह 4:00 बजे के करीब फोन पर बात की थी। रवि शर्मा ने भी अपने मां से फोन पर बात कर की। रविवार की सुबह सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत होने की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों की चित्कार से माहौल काफी गमगीन बन गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में महिला पुलिसकर्मी को पीठ में मार दी गोली, पति भी थे साथ
ये भी पढ़ें:बिहार में 50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर अरेस्ट, नेपाल से आई नशे की खेप
ये भी पढ़ें:बिहार में कब तक बालू खनन पर रहेगी रोक, बाहर भेजने पर भी पाबंदी; जानें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।