Brother in law killed his wife and tried to alleged jija in bihar purnia बिहार में साले ने बीवी को मार घर के पीछे गाड़ दिया, जीजा पर मढ़ा मर्डर का आरोप; लव अफेयर के शक में भयानक कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में साले ने बीवी को मार घर के पीछे गाड़ दिया, जीजा पर मढ़ा मर्डर का आरोप; लव अफेयर के शक में भयानक कांड

प्रारंभिक जांच में जब पप्पू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसकी भूमिका संदिग्ध नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए गगनदीप, उसकी बहन पिंकी देवी और बहनोई पप्पू को थाना बुलाया।

Sun, 15 June 2025 12:39 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, बनमनखी, पूर्णिया
share
बिहार में साले ने बीवी को मार घर के पीछे गाड़ दिया, जीजा पर मढ़ा मर्डर का आरोप; लव अफेयर के शक में भयानक कांड

प्रेम प्रसंग के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात को छिपाने के लिए शव को घर के पीछे दफना दिया। वहीं हत्या का आरोप भी अपने बहनोई पप्पू कुमार मंडल पर मढ़ डाला। मगर चार दिन बाद पुलिस ने ना सिर्फ शव बरामद हुआ, बल्कि कातिल पति को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

अपनी ही बीवी का कत्ल कर अपने जीजा पर आरोप मढ़ने वाले साले की यह कहानी पूर्णिया जिले की है। बनमनखी अनुमंडल के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरा गांव में यह मामला उजागर हुआ है। हत्या की यह घटना बीते रविवार की रात की बताई जा रही है, जब गांव की अन्नु देवी की अचानक लापता होने की चर्चा फैली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पुलिसवालों की फिर हुई पिटाई, लाठी-डंडे से धुना; थानाध्यक्ष समेत 8 घायल

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब छानबीन शुरू हुई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि मृतका अन्नु देवी की हत्या उसके ही पति गगनदीप मंडल ने की थी।

बहनोई पर लगाया था झूठा आरोप

हैरत की बात रही कि गगनदीप ने हत्या के बाद सारा शक अपने ही बहनोई पप्पू कुमार मंडल पर डालने की कोशिश की। प्रारंभिक जांच में जब पप्पू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसकी भूमिका संदिग्ध नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए गगनदीप, उसकी बहन पिंकी देवी और बहनोई पप्पू को थाना बुलाया। पूछताछ के दौरान गगनदीप की बातों में विरोधाभास मिलने पर जब पुलिस ने कड़ाई की तो सारी सच्चाई सामने आ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में महिला पुलिसकर्मी को पीठ में मार दी गोली, पति भी थे साथ

मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में निकाला गया शव

शव की बरामदगी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए की गई। गड्ढे से निकाले गए शव की पहचान अन्नु देवी के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा और हत्या के साक्ष्य जुटाते हुए गगनदीप को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी और जांच में सरसी थानाध्यक्ष अभय कुमार, अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार, मनोज पासवान समेत अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे

एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है और हत्या की वजह पत्नी का प्रेम प्रसंग बताया है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दो वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग से नाराज था पति

पुलिस पूछताछ में गगनदीप ने कबूल किया कि उसकी पत्नी अन्नु देवी का पिछले दो वर्षों से किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात उसे बेहद नागवार गुजर रही थी। इसी कारणवश उसने रविवार की रात गुस्से में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के इरादे से घर के पीछे गड्ढा खोदकर दबा दिया और किसी को भनक तक नहीं लगने दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरे में टीचर और छात्रा की मिली लाश, एक दिन पहले ही रचाई थी शादी; बिहार में कांड
ये भी पढ़ें:बिहार में 50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर अरेस्ट, नेपाल से आई नशे की खेप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।