student and teacher dead body found in room after marriage in bihar कमरे में टीचर और छात्रा की मिली लाश, एक दिन पहले ही रचाई थी शादी; बिहार में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कमरे में टीचर और छात्रा की मिली लाश, एक दिन पहले ही रचाई थी शादी; बिहार में कांड

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिया, पप्पू के पटोरी में संचालित कंप्यूटर एकेडमी में कंप्यूटर सीखने जाती थी। इसी दौरान छात्रा प्रिया एवं कंप्यूटर शिक्षक पप्पू के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। तीन दिन पूर्व दोनों पटोरी से फरार हो गए।

Sun, 15 June 2025 08:09 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर
share
कमरे में टीचर और छात्रा की मिली लाश, एक दिन पहले ही रचाई थी शादी; बिहार में कांड

बिहार में एक टीचर और छात्रा की लाश कमरे से मिलने पर सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने घर से भागकर एक दिन पहले ही शादी रचाई थी। समस्तीपुर जिले में पटोरी के एक कंप्यूटर शिक्षक तथा छात्रा का शव शनिवार दोपहर वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने बरामद किया है। कंप्यूटर शिक्षक की पहचान गंगा ब्रिज थाना हाजीपुर स्थित सहदुल्लापुर नवादा निवासी राम नरेश राम के पुत्र पप्पू कुमार राम (27) के रूप में की गई है। पप्पू कुछ वर्षों से पटोरी के जीबी इंटर स्कूल के समीप कंप्यूटर एकेडमी चलाता था जबकि छात्रा की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के जोड़ी पोखर निवासी सुबोध साह की पुत्री प्रिया कुमारी (21) के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिया, पप्पू के पटोरी में संचालित कंप्यूटर एकेडमी में कंप्यूटर सीखने जाती थी। इसी दौरान छात्रा प्रिया एवं कंप्यूटर शिक्षक पप्पू के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। तीन दिन पूर्व दोनों पटोरी से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने हाजीपुर में ही शादी कर ली। शादी के बाद पप्पू, प्रिया के साथ अपनी बहन के ससुराल लालगंज चला गया। उसकी बहन ने दोनों को अपने एक परिचित के घर भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार बनी तो बनेगा चरवाहा आयोग, बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का वादा
ये भी पढ़ें:दक्षिण बिहार में कब तक पड़ेगी गर्मी, उत्तर में बारिश; पटना में कैसा रहेगा मौसम

शनिवार की सुबह जब वे दोनों घर से नहीं निकले तो लोगों ने आवाज दी परंतु अंदर से कोई आवाज नहीं आयी तो आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। पाया कि घर के अंदर प्रिया मृत पड़ी हुई थी और पप्पू अचेतावस्था में था। आनन-फानन में पप्पू को लालगंज अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हाजीपुर में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उसके परिजनों को सौंप दिया है। दोनों की मौत का मामला काफी संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। अनुमान किया जाता है कि दोनों ने आत्महत्या की है। वैसे घटना के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी।

पटोरी के थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें भी दोनों के शव मिलने की जानकारी मिली है परंतु पूर्व में किसी भी पक्ष से दोनों के लापता होने संबंधी कोई सूचना पटोरी थाना को नहीं दी गई थी। घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना सचिवालय के घंटा घर की घटेगी लंबाई, सरकार ने क्यों बनाया प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।