woman police sub inspector shot by miscreants while going with husband बिहार पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर को अपराधियों ने पीठ में मार दी गोली, पति भी थे साथ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर को अपराधियों ने पीठ में मार दी गोली, पति भी थे साथ

दो बाइक पर सवार चार अपराधी दनादन गोली दाग रहे थे, जिसमें एक गोली महिला पुलिसकर्मी को लगी। महिला सब-इंस्पेक्टर को इलाज के लिए पीएचसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के लिए उन्हें भभुआ रेफर कर दिया।

Sun, 15 June 2025 09:18 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, कैमूर
share
बिहार पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर को अपराधियों ने पीठ में मार दी गोली, पति भी थे साथ

बिहार में अपराधियों ने महिला पुलिसकर्मी को गोली मार दी है। इस वारदात के बाद से हड़कंप मच गया है। दरअसल सुपौल जिले में ड्यूटी करने जा रही कैमूर की महिला सब इंस्पेक्टर को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी। घटना कैमूर जिले के कुदरा जीटी रोड में दक्षिणी लेन में उस समय हुई जब महिला सब इंस्पेक्टर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने जा रही थीं।

इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी दनादन गोली दाग रहे थे, जिसमें एक गोली महिला पुलिसकर्मी को लगी। महिला सब-इंस्पेक्टर को इलाज के लिए पीएचसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के लिए उन्हें भभुआ रेफर कर दिया। घटना रविवार की अहले सुबह साढ़े चार बजे की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर अरेस्ट, नेपाल से आई नशे की खेप
ये भी पढ़ें:कमरे में टीचर और छात्रा की मिली लाश, एक दिन पहले ही रचाई थी शादी; बिहार में कांड

बिहार पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर को गोली क्यों मार दी गई और उन्हें गोली मारने वाले कौन हैं? अभी इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल इस पूरे कांड की जांच-पड़ताल की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण बिहार में कब तक पड़ेगी गर्मी, उत्तर में बारिश; पटना में कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:पटना सचिवालय के घंटा घर की घटेगी लंबाई, सरकार ने क्यों बनाया प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।