charas smuggler arrested from india nepal border west champaran बिहार में 50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर अरेस्ट, नेपाल से लाकर भारत में बांटने की प्लानिंग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर अरेस्ट, नेपाल से लाकर भारत में बांटने की प्लानिंग

एसएसबी के जवानों ने उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 50 किलो चरस मिला। जवानों ने तस्कर को तुरंत अरेस्ट कर लिया। कहा जा रहा है कि गिरफ्तार तस्कर का नाम छोटू साह है। जब्त चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 करोड़ आंकी गई है।

Sun, 15 June 2025 08:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पश्चिम चंपारण
share
बिहार में 50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर अरेस्ट, नेपाल से लाकर भारत में बांटने की प्लानिंग

बिहार से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस और एसएसबी के जवानों ने 50 किलो चरस पकड़ा है। बरामद चरस की कीमत लगभग 50 करोड़ बताई जा रही है। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के पुरुषोत्तमपुर में एसएसबी व पुलिस ने छापेमारी कर 50 किलो चरस पकड़ा है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात यह कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई में बाइक समेत तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी नेपाल से चरस लेकर भारतीय क्षेत्र में घुस रहा था। यहां इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। चरस तस्कर मझौलिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया का रहने वाला है। फिलहाल पकड़े गए चरस तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरे में टीचर और छात्रा की मिली लाश, एक दिन पहले ही रचाई थी शादी; बिहार में कांड
ये भी पढ़ें:दक्षिण बिहार में कब तक पड़ेगी गर्मी, उत्तर में बारिश; पटना में कैसा रहेगा मौसम

कुछ मीडिया रिपोर्ट में एसएसबी सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि जवानों को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ के सौदागर भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप लेकर भारतीय सीमा में घुस आए हैं। यह भी जानकारी मिली थी कि तस्कर इस मादक पदार्थ को देश के अलग-अलग क्षेत्रो्ं में भेजने वाले थे। सूचना मिलने पर एसएसबी ने संभावित मार्ग की घेराबंदी कर दी। इस बीच एक शख्स मोटरसाइकिल पर सवार होकर आता नजर आया।

एसएसबी के जवानों ने उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 50 किलो चरस मिला। जवानों ने तस्कर को तुरंत अरेस्ट कर लिया। कहा जा रहा है कि गिरफ्तार तस्कर का नाम छोटू साह है। जब्त चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 करोड़ आंकी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना सचिवालय के घंटा घर की घटेगी लंबाई, सरकार ने क्यों बनाया प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।