Son converted love into marriage Lalu family should accept Pappu Yadav in Tej Pratap favor बेटे ने प्यार को शादी में बदला, लालू परिवार उनको स्वीकार करे; तेज प्रताप के पक्ष में बोले पप्पू यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेटे ने प्यार को शादी में बदला, लालू परिवार उनको स्वीकार करे; तेज प्रताप के पक्ष में बोले पप्पू यादव

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि तेज प्रताप यादव ने प्यार किया है और उसे शादी में बदलकर सच्चाई को स्वीकार किया है। लालू परिवार को भी उन्हें स्वीकार कर लेना चाहिए।

Mon, 26 May 2025 06:13 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बेटे ने प्यार को शादी में बदला, लालू परिवार उनको स्वीकार करे; तेज प्रताप के पक्ष में बोले पप्पू यादव

अनुष्का यादव से 12 सालों से रिश्ता रखने और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर मामले को सार्वजनिक करने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया। इस घटना से लालू परिवार में भूचाल आ गया है। तेजस्वी यादव समेत अन्य फेमिली मेम्बर डैमेज कंट्रोल में जुटे हुए हैं तो तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने मोर्चा खोल दिया है। इस बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने तेजप्रताप के पक्ष में बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बेटे ने प्यार किया और उसे शादी में बदल दिया तो लालू परिवार को इसे स्वीकार कर लेना चाहिए।

पप्पू यादव ने कहा कि तेज प्रताप ने किसी को बरगलाया नहीं बल्कि सच्चाई को स्वीकार किया है। जिससे प्यार किया उससे शादी की और फिर समाज के सामने रख दिया। ऐसी सच्चाई को परिजनों को भी स्वीकार कर लेना चाहिए। हर जगह राजनीति ठीक नहीं होती। इसके कारण सच को स्वीकार नहीं करें तो ठीक नहीं है। उन्होंने जिन राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए या लोगों की आलोचना के डर से सच को नहीं मानें तो यह सही नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूरा परिवार ड्रामा कर रहा, तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या बोलीं;लालू-राबड़ी पर आरोप
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं अनुष्का जिनके भाई आकाश के लिए जगदानंद से भिड़े थे तेज प्रताप; अब करियर…

पप्पू यादव ने कहा कि सभी पार्टियों में बलात्कार के आरोपी हैं। लेकिन कोई भी उन्हें नहीं निकलता। पहलवानों के साथ शोषण हुआ, पोर्न देखने वाले नेता लोग हैं। लालू यादव की पार्टी में भी कई एमएलए बलात्कार के आरोपी हैं। लालू यादव उनके घर भी जाते हैं। बेटा ने बलात्कार तो किया नहीं बल्कि प्रेम को शादी में बदल दिया। इसके लिए तेज प्रताप को धन्यवाद देता हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी जिंदगी तो मजाक बन गई; प्रताड़ना और कोर्ट याद कर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय

इधर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लालू यादव का परिवार कोलकाता के लिए रवाना हो गया है। तेजस्वी यादव पहले ही जा चुके हैं। डिपार्चर के बारे में लालू की बेटी मीसा भारती ने बताया कि परिवार के लोग तेजस्वी की बेटी कात्यायनी और छोटी बहू राजश्री से मिलने जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव हैं कहां, दिल्ली से लेकर पटना तक सवाल, सोशल मीडिया पर भी सन्नाटा
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ही नहीं लव अफेयर में कई राजनेताओं का करियर हुआ बर्बाद, परिवार भी छूटा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।