family drama Tej Pratap wife Aishwarya made serious allegations against Lalu Rabri and husband पूरा परिवार ड्रामा कर रहा, सामने आईं तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या; लालू-राबड़ी-तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूरा परिवार ड्रामा कर रहा, सामने आईं तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या; लालू-राबड़ी-तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप

12 साल से अनुष्का यादव के साथ तेजप्रताप के रिलेशनशिप पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि पूरा परिवार मिलकर ड्रामा कर रहा है।

Mon, 26 May 2025 05:15 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पूरा परिवार ड्रामा कर रहा, सामने आईं तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या; लालू-राबड़ी-तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप

लालू यादव के लाल तेजप्रताप और अनुष्का यादव के रिलेशनशिप वाले खुलासे पर अब ऐश्वर्या राय का भी बयान है। तेजप्रताप की पत्नी ने लालू यादव की तरफ से तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बेदखली को भी नाटक बताया। उन्होंने कहा कि पूरा मिलकर ड्रामा कर रहा है। ऐश्वर्या ने कहा कि राबड़ी देवी तो शाम को ही तेजप्रताप से मिली होंगी। ऐश्वर्या राय ने ससुर लालू प्रसाद, सास राबड़ी देवी और देवर तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब मुझे मारा जा रहा था तो इनका सामाजिक न्याय कहां था। मेरी जिन्दगी खराब क्यों की। ऐश्वर्या ने कहा कि पूरा परिवार मिला हुआ है। पार्टी और परिवार से तेज प्रताप को निकालने की बात सिर्फ और सिर्फ ड्रामा है।

ऐश्वर्या राय ने कहा कि ट्विटर पर चार लाइन लिख देने से क्या होगा। ये लोग कभी अलग नहीं हो सकते। कल ही शाम को राबड़ी देवी उसके पास गई होंगी और आंसू पोछ कर बोली होंगी कि कुछ दिन शांत रहो, हम सब ठीक कर लेंगे। तेजस्वी यादव भाई के साथ हैं। कोर्ट ने इन्हें घरेलू हिंसा में दोषी पाया है, लेकिन अपने प्रभाव से किसी मीडिया में छपने नहीं दिया। मुझे पीटा गया और मेरा खाना बंद करवा दिया गया पर लालू जी कहां थे। ऐश्वर्या ने कहा कि वे अपने हक के लिए फाइट करेंगी।

सामाजिक न्याय की बात करने वाले लालू, मुझे कब जस्टिस देंगे

ऐश्वर्या ने लालू यादव से पूछा कि सामाजिक न्याय की बात करते हैं तो मेरे साथ न्याय कब करेंगे। सात सालों में लालू जी ने मेरे बारे में कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि कोर्ट में लड़ाई जारी रहेगी। तेजप्रताप के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहीं ऐश्वर्या ने कहा कि इन लोगों ने मेरी जिन्दगी बर्बाद कर दी। उन्होंने कहा कि जब 12 सालों से इस रिश्ते की बात को तेजप्रताप ने स्वीकार किया है तो जाहिर है कि सबको पहले से पता रहा होगा। फिर भी मेरे साथ शादी करवा दी।

बेटे की गलती छिपाने के लिए मेरे चरित्र पर उठाए सवाल

ऐश्वर्या ने कहा कि अपने बेटे की गलती छिपाने के लिए इन लोगों ने मेरी ही चरित्र पर अंगुली उठाई। जब बात परिवार से बाहर आ गई तो सामाजिक न्याय के पुरोधा बनते हैं। तेजप्रताप यादव का पार्टी और परिवार से निकाला जाना सिर्फ ढोंग है। इन्हें कोई चिंता नहीं है कि बेटे ने कितनी शादियां की। लेकिन, चुनाव से पहले यह बात बाहर आ गई तो कार्रवाई का ड्रामा किया जा रहा है ताकि डैमेज कंट्रोल हो सके। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती हैं। 12 मई 2018 को ऐश्वर्या राय की शादी लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप से शादी हुई थी। लेकिन एक साल भी दोनों साथ नहीं रह पाए। अभी तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।