not only tej pratap yadav many leaders political career destroyed in love affair तेज प्रताप ही नहीं लव अफेयर में कई राजनेताओं का करियर हुआ बर्बाद, परिवार ने भी किया किनारा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप ही नहीं लव अफेयर में कई राजनेताओं का करियर हुआ बर्बाद, परिवार ने भी किया किनारा

कांग्रेस से विधायक रहीं एक महिला राजनेता के पुत्र का एक आदिवासी प्रशासक की पत्नी से प्रेम प्रसंग भी खूब चर्चा में रहा था। पुत्र के प्रेम का खामियाजा महिला राजनेत्री को उठाना पड़ा। जल्द ही वे राजनीति से किनारे हो गईं।

Mon, 26 May 2025 07:36 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
तेज प्रताप ही नहीं लव अफेयर में कई राजनेताओं का करियर हुआ बर्बाद, परिवार ने भी किया किनारा

बिहार के सबसे बड़े सियासी घराने के चिराग तेज प्रताप यादव अभी काफी चर्चा में हैं। शादीशुदा तेज प्रताप यादव की एक तस्वीर कुछ दिनों पहले वायरल हुई थी। इस तस्वीर में वो अनुष्का यादव नाम की एक महिला के साथ नजर आए थे और उनका इजहार-ए-इश्क भी इस पोस्ट में था। लेकिन इसके बाद RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप पर कड़ा ऐक्शन लिया। प्रेम प्रसंग में पहले भी बिहार के कई राजनेताओं का राजनीतिक कॅरियर बर्बाद हो चुका है। हालांकि, इसके कई उदाहरण बने राजनेताओं की पार्टी और परिवार ने उन्हें किनारे कर मामले को चर्चा का विषय नहीं बनने दिया। इसी तरह का एक मामला बिहार के रोहतास निवासी कांग्रेस के एक राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज और दल बदल कर जनता पार्टी की सरकार में दूसरे नंबर पर रहे नेता के पुत्र के साथ हुआ था। वे मोहनियां से विधायक भी बने थे पर प्रेम प्रसंग की एक घटना ने उनके राजनीतिक जीवन को प्रभावित कर दिया।

विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ उस राजनेता की आपत्तिजनक स्थिति की तस्वीर एक पत्रिका में छपी थी। इसके बाद वे फिर कभी विधायक नहीं बन सके। बताया जाता है कि उनके पिता ने इस प्रकरण के बाद उन्हें घर से निकाल दिया था। बिहार का एक और चर्चित कांड 1983 का है, जिसे बॉबी हत्याकांड से जाना जाता है। इस घटना में भी तब के एक बड़ी राजनीतिक हस्ती के पुत्र का नाम आया था। इस घटना ने भी उस उभरते कांग्रेस नेता के राजनीतिक जीवन की संभावनाओं को खत्म कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का नहीं हुआ तलाक, दूसरी महिला से रिलेशनशिप; कस सकता है कानूनी शिकंजा
ये भी पढ़ें:कभी PM मोदी पर टिप्पणी तो कभी बहुरुपिया, तेज प्रताप का अंदाज RJD पर भी पड़ा भारी

इस बहुचर्चित कांड में महिला का शव कब्र से निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। बाद में इस कांड की सीबीआई ने भी जांच की थी। इसी तरह अस्सी के दशक में कांग्रेस से विधायक रहीं एक महिला राजनेता के पुत्र का एक आदिवासी प्रशासक की पत्नी से प्रेम प्रसंग भी खूब चर्चा में रहा था। पुत्र के प्रेम का खामियाजा महिला राजनेत्री को उठाना पड़ा। जल्द ही वे राजनीति से किनारे हो गईं। एक समय बिहार की राजनीति में दो भाइयों की जोड़ी भी अपने प्रेम और पसंदों की वजह से खूब चर्चा में रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाटर फॉल में नहाने से लेकर इजहार-ए-इश्क तक, तेज प्रताप का ‘दिलफेंक’ अंदाज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।