My life become a joke Tej Pratap wife Aishwarya Rai gets emotional remembering the harassment and court मेरी जिंदगी तो मजाक बन गई; प्रताड़ना और कोर्ट याद कर इमोशनल हुईं तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मेरी जिंदगी तो मजाक बन गई; प्रताड़ना और कोर्ट याद कर इमोशनल हुईं तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय

तेज प्रताप प्रकरण पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय प्रतिक्रिया देते हुए भावुक हो गईं। उन्होने कहा कि उनकी जिंदगी मजाक बन गई है। मुजलिम की तरह उन्हें कोर्ट जाना पड़ता है। लेकिन लालू यादव 7 साल से मेरे मामले में कुछ भी नहीं बोले। पूरा लालू परिवार मिली हुआ है।

Mon, 26 May 2025 05:14 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मेरी जिंदगी तो मजाक बन गई; प्रताड़ना और कोर्ट याद कर इमोशनल हुईं तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय

आरजेडी चीफ लालू यादव के बड़े बेटे और राजद विधायक तेज प्रताप यादव के 'रिलेशनशिप पोस्ट' और राजद से 6 साल के निष्कासन पर पत्नी ऐश्वर्या राय की प्रतिक्रिया सामने आई है। ऐश्वर्या ने पूरे लालू परिवार को घेरते हुए राजद से तेज प्रताप के निष्कासन को ड्रामा करार दिया है। उन्होने कहा कि ट्विवटर पर चार लाइन लिख देने से लालू यादव क्या बेटे को अलग कर देंगे। उनकी मां राबड़ी देवी गईं होंगी, उनके आंसू पोछें होंगे, और कहा होगा कि अभी तुम शांत रहो, हम सब संभाल लेंगे। ये पूरा परिवार मिला हुआ है। तेजस्वी यादव ने खुद समझाया होगा, कि अभी शांत रहो, सब ठीक कर देंगे।

ऐश्वर्या राय ने कहा कि आज भी हम रोज कोर्ट जाते हैं, और वहां भी बोला जाता है, कि इसकी गलती है। ऐसा लगता है कि मैं ही मुलजिम हूं। लेकिन मेरी कोई गलती नहीं है। मेरी जिंदगी को मजाक बना दिया गया है। ऐश्वर्या ने दावा किया कि कोर्ट ने तेज प्रताप को घरेलू हिंसा का दोषी ठहरया है। लेकिन लालू परिवार ने अपने रसूख से मीडिया में ये खबर छपने नहीं दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू किसे निकाल रहे, किसे रख रहे? ये परिवार की राजनीति है; तेज प्रताप पर बोले PK
ये भी पढ़ें:लालू ने निकाला, तेजस्वी बोले बड़ा भाई;तेज प्रताप के निष्कासन को JDU ने बताया खेल
ये भी पढ़ें:पार्टी निकाला के बाद भी RJD के विरोध में नहीं जा सकते तेज प्रताप, जानिए क्यों?
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं अनुष्का जिनके भाई आकाश के लिए जगदानंद से भिड़े थे तेज प्रताप;अब करियर…

उन्होने कहा कि अब मेरा क्या होगा। लालू जी मेरे लिए क्या करेंगे। चार लिख दिए कि तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए हटा दिया। मेरे लिए क्या करेंगे, कभी कुछ मेरे लिए बोले हैं, लेकिन मैं लडूंगी। लालू यादव बताएं कि मेरे मामले में चुप क्यों थे, बेटे की गलती छिपाने के लिए मेरे ऊपर कालिख पोत दी। अब जब बात बाहर आगई तो ढोंग कर रहे हैं। मेरे मामले में 7 साल से चुप क्यों थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का नहीं हुआ तलाक, दूसरी महिला से रिलेशनशिप; कस सकता है कानूनी शिकंजा
ये भी पढ़ें:वाटर फॉल में नहाने से लेकर इजहार-ए-इश्क तक, तेज प्रताप का ‘दिलफेंक’ अंदाज

ऐश्वर्या ने कहा कि लालू परिवार को इस बात की चिंता है कि चुनाव के दौरान ये बात सबके सामने आ गई। वहीं अनुष्का के सवाल पर ऐश्वर्या ने कहा कि सब कुछ मुझे मीडिया से पता चला है। यहां तक कि तलाक के बारे में भी मीडिया से ही पता चला था। उन्होने कहा कि कोर्ट पर मुझे पूरा भरोसा है। मेरा परिवार, भाई-बहन मेरे साथ हैं।

आपको बता दें तेज प्रताप का अनुष्का यादव क साथ फोटो और पोस्ट वायरल होने बाद अगले दिन राजद चीफ लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।