Who is Anushka Yadav for brother Akash Tej Pratap clashed with Jagdanand now career at stake कौन हैं अनुष्का जिनके भाई आकाश के लिए जगदानंद से भिड़े थे तेज प्रताप; अब करियर दांव पर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं अनुष्का जिनके भाई आकाश के लिए जगदानंद से भिड़े थे तेज प्रताप; अब करियर दांव पर

अनुष्का यादव पटना के लंगरटोली निवासी मनोज यादव की बेटी और आकाश यादव की बहन है जिन्हें तेजप्रताप यादव ने ना सिर्फ पार्टी से जोड़ा बल्कि उसके लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से भिड़ गए।

Mon, 26 May 2025 02:03 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कौन हैं अनुष्का जिनके भाई आकाश के लिए जगदानंद से भिड़े थे तेज प्रताप; अब करियर दांव पर

बिहार की राजनीति में अनुष्का यादव का नाम ट्रेंड कर रहा है, जबकि दो दिन पहले तक कोई जानता तक नहीं था। लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ 12 साल के रिलेशनशिप का खुलासा किया तो सनसनी मच गई। कई सवाल उठे हैं कि यदि दोनों के रिश्ते 12 साल से हैं तो फिर 2018 में पूर्व सीएम की पोती ऐश्वर्या राय से विवाह क्यों किया? ऐसे ही तमाम सवालों पर लालू परिवार बुरी तरह घिरा हुआ है और अंत में लालू यादव ने खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह तेजप्रताप को परिवार और पार्टी से बेदखल कर रहे हैं। इस तरह अनुष्का यादव के नाम से ही बिहार की राजनीति में हलचल है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अनुष्का कौन हैं।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अनुष्का यादव पटना के लंगरटोली निवासी मनोज यादव की बेटी हैं। आकाश यादव की बहन हैं, जिन्हें तेजप्रताप यादव ने ना सिर्फ पार्टी से जोड़ा बल्कि छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जब विरोध किया तो तेजप्रताप उनसे भी भिड़ गए। इतना ही नहीं तेजप्रताप ने अपने भाई तेजस्वी और मां राबड़ी देवी की भी बात नहीं मानी और बगावत का बिगुल फूंक दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव हैं कहां, दिल्ली से लेकर पटना तक सवाल, सोशल मीडिया पर भी सन्नाटा

बात साल 2021 की है। तेजप्रताप ने आकाश यादव को छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को नागवार गुजरा। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आकाश यादव को पद से हटाकर गगन यादव को छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया। उसके बाद आकाश राजद छोड़कर पशुपति पारस की रालोजपा में चले गए। लेकिन आकाश पर कार्रवाई के लिए तेजप्रताप यादव ने जगदानंद सिंह को कोर्ट में घसीटने की चेतावनी दे दी। उन्होंने भाई तेजस्वी और मां राबड़ी देवी की भी बात नहीं मानी। नाराज जगदानंद ने पार्टी से दूरी बना ली। तब लालू प्रसाद ने हस्तक्षेप किया तब मामला पटरी पर आया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का नहीं हुआ तलाक, दूसरी महिला से रिलेशनशिप; कस सकता है कानूनी शिकंजा

अनुष्का की पढ़ाई और नौकरी-व्यापार को लेकर अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं है। लेकिन जो तस्वीरें वायरल हुई हैं उनसे तो साफ होता है कि वह तेजप्रताप के लिए बेहद खास हैं। तेजप्रताप का अभी एश्वर्या राय से तलाक नहीं हुआ है। ऐसे में इस रिश्ते का भविष्य क्या होगा, कहना मुश्किल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू परिवार ने तेजप्रताप से धोखा किया, नीतीश के मंत्री का तेजस्वी पर हमला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।