where is tej pratap yadav after lalu prasad take action on him anushka yadav viral post तेज प्रताप यादव हैं कहां, दिल्ली से लेकर पटना तक सवाल, सोशल मीडिया पर भी सन्नाटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप यादव हैं कहां, दिल्ली से लेकर पटना तक सवाल, सोशल मीडिया पर भी सन्नाटा

आपको याद दिला दें कि चर्चित नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोपी तेज प्रताप यादव को दिल्ली की एक अदालत ने 17 से 23 मई तक मालदीव यात्रा करने की अनुमति दी थी। मालदीव से लौटन के बाद अभी तेज प्रताप यादव कहां हैं? इसको लेकर कुछ भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Mon, 26 May 2025 12:52 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेज प्रताप यादव हैं कहां, दिल्ली से लेकर पटना तक सवाल, सोशल मीडिया पर भी सन्नाटा

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के सोशल मीडिया हैंडल से कुछ वक्त पहले एक पोस्ट के सामने आने के बाद से लालू परिवार में भूचाल आ गया है। इस पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से अपने प्यार का खुलेआम इजहार किया है और यह भी बताया है कि पिछले 12 सालों से वो रिलेशनशिप में हैं। इधर इसपर तिलमिलाए उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को अपनी पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन सब के बीच तेज प्रताप यादव अभी कहां हैं? यह सवाल सबके लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।

आपको याद दिला दें कि चर्चित नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोपी तेज प्रताप यादव को दिल्ली की एक अदालत ने 17 से 23 मई तक मालदीव यात्रा करने की अनुमति दी थी। मालदीव से लौटन के बाद अभी तेज प्रताप यादव कहां हैं? इसको लेकर कुछ भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, तेज प्रताप यादव अभी पटना में ही हैंं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का नहीं हुआ तलाक, दूसरी महिला से रिलेशनशिप; कस सकता है कानूनी शिकंजा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाटर फॉल में नहाने से लेकर इजहार-ए-इश्क तक, तेज प्रताप का ‘दिलफेंक’ अंदाज

सोशल मीडिया पर भी सन्नाटा

तेज प्रताप यादव ने अंतिम बार एक्स पर 24 मई को एक पोस्ट के जरिए पूरे मामले पर अपनी सफाई दी थी। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा था, ‘मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरे तश्वीरो को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालो को परेशान और बदनाम किया जा रहा है,मैं अपने सुभचिंतको और फॉलोअर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दे।’ हालांकि, तेज प्रताप को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक हलचल है लेकिन सोशल मीडिया पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। तेज प्रताप यादव के फेसबुक पेज पर 21 मई को अंतिम पोस्ट नजर आ रहा है।

साल 2018 में हुई थी तेज प्रताप यादव की शादी

तेज प्रताप यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से शादी की थी। हालांकि, कुछ ही महीनों के भीतर ऐश्वर्या ने यह आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। तेज प्रताप यादव की शादी साल 2018 में हुई थी। इसके बाद, ऐश्वर्या के पिता एवं पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने राजद छोड़ दी और अपनी बेटी की लड़ाई ‘‘राजनीतिक और कानूनी रूप से’’ लड़ने का संकल्प लिया। 

दंपति की तलाक याचिका यहां परिवार अदालत में लंबित है। तब से दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तेज प्रताप ने ‘हैक’ किए गए फेसबुक पेज और पोस्ट के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है या नहीं। फिर भी, उन्होंने अपने समर्थकों और अनुयायियों से सतर्क रहने और ‘‘किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने’’ का आग्रह किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ही नहीं लव अफेयर में कई राजनेताओं का करियर हुआ बर्बाद, परिवार भी छूटा

क्या बोले लालू प्रसाद यादव

तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट के बाद उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कड़ा ऐक्शन लिया। लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को लेकर एक्स पर लिखा, 'निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।'

तेजस्वी यादव क्या बोले

जब इस संबंध में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछा गया तो उन्होंने एक सधी हुई प्रतिक्रिया दी और साफ तौर पर कहा था कि हम ऐसी चीजों को पसंद नहीं करते हैं। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा, ‘‘मेरे बड़े भाई वयस्क हैं। वह अपने निजी जीवन में कोई भी विकल्प चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। और यही बात हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में जोर देकर कही है।’’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी PM मोदी पर टिप्पणी तो कभी बहुरुपिया, तेज प्रताप का अंदाज RJD पर भी पड़ा भारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।