Sister in law fell in love with brother in law sister ready to adjust husband gave exchange offer darbhanga bihar साली को जीजा से हुआ प्यार, दीदी बोली- एडजस्ट कर लेंगे, पति ने दिया एक्सचेंज ऑफर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

साली को जीजा से हुआ प्यार, दीदी बोली- एडजस्ट कर लेंगे, पति ने दिया एक्सचेंज ऑफर

संतोष की शादी बनसारा गांव की नेहा के साथ साल 2019 में हुई थी। बाद में वह काम की तलाश में बाहर चला गया। इधर अकेली नेहा अपने जीजा प्रवेश दास को दिल दे बैठी।

Fri, 15 Aug 2025 06:18 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
साली को जीजा से हुआ प्यार, दीदी बोली- एडजस्ट कर लेंगे, पति ने दिया एक्सचेंज ऑफर

बिहार के दरभंगा में जीजा साली के रिश्ते का गजब का घालमेल उजागर हुआ है। विवाहित साली को जीजा से प्रेम हो गया। जीजा-साली की तस्वीरें वायरल हुईं तो बवाल मच गया। अब साली की बड़ी बहन उसे सौतन बनाकर रखने को राजी है तो साली के पति ने पत्नी की बड़ी बहन(जेठसाली) को बीवी बनाकर अपने साथ रखने की इच्छा जाहिर कर दी है। दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं। मामला कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस मामले के पीछे पलायन का दर्द छिपा है।

दरअसल कमतौल गांव के रहने वाले शादी के बाद लगभग सब ठीक चल रहा था और दोनों को दो बच्चे भी हुए। इसी बीच संतोष मजदूरी करने पूणे चला गया। बाहर रहने के कारण नेहा को सही से समय नहीं दे पाता था। तन्हाई में नेहा अपनी चचेरी बहन पूजा के पति यानी जीजा प्रवेश दास के साथ मोबाइल से बात करने लगी। नेहा अक्सर मायके चली जाती थी जहां प्रवेश दास उससे मिलने आता था। दोनों के बीच दूरी इस कदर खत्म हो गयी कि प्राइवेट फोटो भी सोशल मीडिया पर आने लगीं। नेहा के साथ साथ पूजा के भी दो बच्चे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लवमैरिज के बाद साली पर खराब हुई जीजा की नीयत, ससुराल पहुंचकर किया मुंह काला

नेहा के पति ने जब फोटो देखा तो भागा भागा घर आया। वह ससुराल बनसारा गया तो पता चला कि नेहा अपनी बहन पूजा के घर थलवारा पंचायत के सिनुआरा गांव में रहती है। संतोष दास वहां भी पहुंचा और नेहा को घर चलने को कहा। इस नेहा ने बगावत का बिगुल फूंक दिया और पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। वह अपने जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। जब पूजा ते पूछा गया तो उसने भी कहा कि बहन से सौतन बनी नेहा को अपने साथ एडजस्ट कर लेगी। पूजा का कहना है कि संतोष नेहा की देखभाल ठीक से नहीं करता है। इसलिए दोनों बहन एक पति के साथ रह लेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पड़ोस की लड़की संग सेट था जीजा, साले ने रोका तो कर दिया कांड, चाकू से गोद दिया

इधर जब नेहा के पति संतोष से इस मामले में पूछा गया तो उसने चौंकाने वाला बयान दिया। कहा कि अगर नेहा प्रवेश के साथ रहेगी तो प्रवेश की पत्नी पूजा उसके साथ चले क्योंकि उसके भी दो बच्चे हैं। उनकी देखभाल कौन करेगा। किसी पक्ष ने अभी तक थाने में शिकायत नहीं की है। लेकिन यह अजीबोगरीब पारिवारिक विवाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ससुराल में दामाद ने किया बड़ा कांड, साली और सास को चाकू से गोदा
ये भी पढ़ें:जीजा ने साली को उतारा मौत के घाट, अररिया से नेपाल जाकर मारी गोली
ये भी पढ़ें:साली से अवैध संबंध में जीजा ने सरहज की हत्या कर दफनाया, पुलिस खोदेगी कब्र
ये भी पढ़ें:घर में अकेली थी साली, तभी पहुंच गया बहनोई और... एसिड अटैक की भी चर्चा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।