jija killed sali shot her in head late at night in Sunsari Nepal जीजा ने साली को उतारा मौत के घाट, अररिया से नेपाल जाकर देर रात सिर में गोली मार दी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जीजा ने साली को उतारा मौत के घाट, अररिया से नेपाल जाकर देर रात सिर में गोली मार दी

लड़की के जीजा एजाज ने ही गोली मारकर हत्या की है। सुनसरी के पुलिस अधीक्षक सुमन कुमार तिमसिना ने बताया कि गोली मारने वाले शख्स की पहचान अररिया जिले पतराहा पंचायत-16 निवासी 29 वर्षीय एजाज मियां जाट के रूप में हुई है ।

Mon, 14 July 2025 03:38 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, जोगबनी, हि प्र
share
जीजा ने साली को उतारा मौत के घाट, अररिया से नेपाल जाकर देर रात सिर में गोली मार दी

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले हरिनगर गांव पालिका वार्ड संख्या 6 के घुसकी में रविवार की देर रात एक 18 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई । पुलिस के अनुसार हत्या का आरोपी घूरना निवासी लड़की के जीजा एजाज मियां जाट है। जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के पुलिस अधीक्षक सुमन कुमार तिमिसीना ने बताया कि देर रात युवती अर्चना खातून की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। इंडिया की पुलिस को सूचना दे दी गई है।

प्रारंभिक अनुसंधान में जानकारी मिली है कि लड़की के जीजा एजाज ने ही गोली मारकर हत्या की है। सुनसरी के पुलिस अधीक्षक सुमन कुमार तिमसिना ने बताया कि गोली मारने वाले शख्स की पहचान अररिया जिले पतराहा पंचायत-16 निवासी 29 वर्षीय एजाज मियां जाट के रूप में हुई है । पुलिस के अनुसार अर्चना खातून को रविवार की देर रात करीब एक बजे पारिवारिक विवाद के दौरान गोली मार हत्या की गयी गई। घटना के बाद से ही एजाज मियां फरार है।

सुनसरी पुलिस ने बताया है कि डीएसपी योगराज खातीवाड़ा के नेतृत्व में एक पुलिस दल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सुनसरी पुलिस के अनुसार फरार एजाज मियां आपराधिक प्रवृति का रहा है। कई आपराधिक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता रही है।

इधर अररिया पुलिस भी एजाज की तलाश में जुट गई है। पूर्व से उसका आपराधिक इतिहास है. कई मामलों में उसकी पहले से तलाश थी। अब दो देशों की पुलिस एजाज के पीछे पड़ गई है। खबर लिखे जाने तक आरोपी एजाज फरार था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।