Sali was alone in house jija arrived Acid attack also suspected in Muzaffarpur Bihar घर में अकेली थी साली, तभी पहुंच गया बहनोई और... एसिड अटैक की भी चर्चा; बिहार के इस शहर की घटना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

घर में अकेली थी साली, तभी पहुंच गया बहनोई और... एसिड अटैक की भी चर्चा; बिहार के इस शहर की घटना

की बड़ी बहन दो माह से गायब है। सभी लोग उसकी तलाश में लगे हैं। बहनोई को आशंका है कि उसे गायब कराने में साली की भूमिका है। इस आशंका को आधार बनाकर बहनोई ने घर में अकेली पाकर उसके साथ बुरा व्यवहार किया।

Fri, 6 June 2025 11:28 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान
share
घर में अकेली थी साली, तभी पहुंच गया बहनोई और... एसिड अटैक की भी चर्चा; बिहार के इस शहर की घटना

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक ने अपनी साली पर जानलेवा हमला कर दिया। सिकंदरपुर थाना इलाके में बहनोई ने साली को अकेली पाकर अटैक किया। इससे आहत साली ने सिकंदरपुर थाने में बहनोई पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जो घटना के बाद से गायब है। इधर जिले में दिन भर साली पर तेजाब फेंके जाने की भी चर्चा होती रही। कहा गया कि रेप में विफल होने पर बहनोई ने हिंसक वारदात को अंजाम दिया।

महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी बड़ी बहन दो माह से गायब है। सभी लोग उसकी तलाश में लगे हैं। बहनोई को आशंका है कि उसे गायब कराने में साली की भूमिका है। इस आशंका को आधार बनाकर बहनोई ने घर में अकेली पाकर उसके साथ मारपीट की और गहना भी छीनकर ले गया। पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से जीजा भाग निकला नहीं तो वह कुछ भी कर सकता था। पीड़िता डरी हुई है। पुलिस ने उसे सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सस्पेंड पुलिस जमादार के घर से एके 56 और इंसास राइफल मिले? एसटीएफ की छापेमारी

तेजाब फेंकने की अफवाह

इसी घटना को लेकर गुरुवार को दिन भी अफवाह उड़ती रही। चर्चा रही कि साली से दुष्कर्म में विफल होने के बाद बहनोई ने तेजाब फेंक दिया। साली का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। लेकिन, थानेदार रमन राज ने बातया कि इसकी शिकायत थाने में नहीं की गई है। सूचना दिए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपी जीजा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑपरेशन सिंदूर में बिहार से एक और शहादत, ड्रोन हमले में घायल जवान ने तोड़ा दम

बताया गया है कि महिला के दो बच्चे भी हैं। वह पति के साथ सिकन्दरपुर इलाके में रहती है। पति पान की दुकान चलाता है। आरोपी जीजा कांटी थाना इलाके के एक गांव का रहने वाला है। नगर डीएसपी सीमा देवी ने कहा है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले में पूर्व के विवाद की जानकारी मिल रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।