Jija stabbed sala for extra marrital affair in Muzaffarpur Bihar पड़ोस की लड़की संग सेट था जीजा, साले ने रोका तो कर दिया कांड, जेल से छूटते ही चाकू से गोदा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पड़ोस की लड़की संग सेट था जीजा, साले ने रोका तो कर दिया कांड, जेल से छूटते ही चाकू से गोदा

आरोपी का पड़ोस की एक लड़की के साथ अवैध प्रेम संबंध चल रहा था। यह बात उसके साले मोहम्मद शाहनवाज को पता चल गई। विरोध करने पर चाकू से गोद दिया।

Mon, 28 July 2025 03:47 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
पड़ोस की लड़की संग सेट था जीजा, साले ने रोका तो कर दिया कांड, जेल से छूटते ही चाकू से गोदा

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक ने अवैध संबंध में बड़ा कांड कर दिया। उसने अपने साले को चाकू से गोदकर जख्मी कर दिया। आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। कांड को अंजाम देकर आरोपी फरार है। घटना तुर्की थाना इलाके के सुमेरा गांव की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है तो घायल साले का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

आरोपी शमशाद बदमाश किस्म का आदमी है। उसका अपने पड़ोस की एक लड़की के साथ अवैध प्रेम संबंध चल रहा था। यह बात उसके साले मोहम्मद शाहनवाज को पता चल गई। आरोपी की पत्नी को इसकी जानकारी मिली तो माहौल और बिगड़ गिया। साले ने आरोपी को ऐसा करने से मना किया। इसी बीच वह किसी कांड में जेल चला गया। आरोपी जीजा को लग रहा था कि साले और ससुर ने मिलकर उसे जेल भेजवाया। बदला लेने के लिए वह बेचैन था।

जेल से छूटने के बाद वह साले के पीछे लग गया। शनवार की शाम को अकेला देखकर उसने शाहनवाज पर हमला कर दिया। चाकू से कई वार करके उसे जख्मी कर दिया। आनन फानन में परिवार के लोग उसे पीएचसी ले गए जहां से सदर अस्पाल रेफर कर दिया गया।

घायल के पिता रकीबुल ने बताया कि उसके दामाम की हरकतें ठीक नहीं है। वह अपने कारणों से जेल गया पर उलसे लग रहा था कि मेरे बेटे ने ही उसे जेल भेजवाया था। बदला लेने के लिए बेटे पर दामाद ने जानलेवा हमला कर दिया। ससुर ने दामाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में तुर्की थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया है कि मामले की जानकारी मिली है। परिजनों से पूरी जानकारी ली जा रही है। आरोपी पूर्व में जेल जा चुका है। उसका पूर्व का इतिहास खंगाला जा रहा है। उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।