After love marriage with elder sister jija intentions towards sali became bad he disgraced her after reaching sasural बड़ी बहन से लवमैरिज के बाद साली पर खराब हुई जीजा की नीयत, ससुराल पहुंचकर किया मुंह काला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बड़ी बहन से लवमैरिज के बाद साली पर खराब हुई जीजा की नीयत, ससुराल पहुंचकर किया मुंह काला

बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने लवमैरिज के बाद मंदिर में शादी कर ली। शादी के छह साल के बाद युवक का अपनी नाबालिग साली से प्रेम-प्रसंग हो गया।

Fri, 11 July 2025 06:40 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
बड़ी बहन से लवमैरिज के बाद साली पर खराब हुई जीजा की नीयत, ससुराल पहुंचकर किया मुंह काला

यूपी के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने लवमैरिज के बाद मंदिर में शादी कर ली। शादी के छह साल के बाद युवक का अपनी नाबालिग साली से प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोप है कि एक दिन जीजा घर पहुंच गया। उस समय साली के अलावा घर पर कोई नहीं था। ससुराल पहुंचकर जीजा ने उसकी बहन संग मुंह काला किया। जीजा ने साली को बहला-फुसलाया फिर अपने साथ लेकर फरार हो गया। दोनों की खोजबीन की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। युवक के साले ने थाने में बहन की खोजबीन के लिए तहरीर दी है और जीजा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पूरा मामला किला थाना क्षेत्र का है। मोहल्ला चंदननगर के रहने वाले एक युवक ने अपने जीजा सूरज गुप्ता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने कहा है कि कटघर का रहने वाला सूरज गुप्ता का उसकी बड़ी बहन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। छह साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। बहन के लवमैरिज से घर वाले नाराज थे, लेकिन कुछ दिन बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद जीजा सूरज का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान जीजा और बहन से एक बेटा और एक बेटी पैदा हुए। जीजा की नीयत ठीक नहीं थी।

जीजा सूरज गुप्ता की उसकी छोटी बहन जो अभी 16 साल की है, उस पर नीयत खराब हो गई। आरोप है कि तीन जुलाई को घर पर कोई नहीं था। घर पर केवल उसकी छोटी बहन मौजूद थी। इसी दौरान जीजा घर आया और उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक दोनों जब घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। दोनों के फोन भी बंद आ रहे थे। आसपास पूछने पर पता चला कि जीजा सूरज गुप्ता उसकी छोटी बहन को लेकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और जीजा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।