Damad commits crime in Sasural stabs sali and mother in law with knife Bettiah Bihar ससुराल में दामाद ने किया बड़ा कांड, साली और सास को चाकू से गोदा; पत्नी ने बताई कहानी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ससुराल में दामाद ने किया बड़ा कांड, साली और सास को चाकू से गोदा; पत्नी ने बताई कहानी

रामवती देवी की छाती पर और यशवंती कुमारी के पेट में चाकू लगी है। चाकू लगने से यशवंती कुमारी का आंत बाहर आ गया है। यशवंती कुमारी महिला कॉलेज की बीए की छात्रा है।

Thu, 14 Aug 2025 03:08 PMSudhir Kumar बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता
share
ससुराल में दामाद ने किया बड़ा कांड, साली और सास को चाकू से गोदा; पत्नी ने बताई कहानी

बिहार के बेतिया में नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर बडोरिया टोला में दामाद ने सास और साली को चाकू मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे की है । घायल रामउगर राम की पत्नी रामावती देवी (55) व उनकी पुत्री यशवंती कुमारी (18) को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर सुधा भारती ने बताया कि घायलों की चिकित्सा की जा रही है ।

रामवती देवी की छाती पर और यशवंती कुमारी के पेट में चाकू लगी है। चाकू लगने से यशवंती कुमारी का आंत बाहर आ गया है। यशवंती कुमारी महिला कॉलेज की बीए की छात्रा है। हमलवार दामाद नागेंद्र राम नौतन थाना क्षेत्र के खलवा खाप टोला का रहने वाला है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। नौतन थाना के दारोगा सुशील सिंह आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कई मर्दों से सेट थी जवान बहू, ससुर ने रोका तो मरवा डाला; 2 प्रेमी समेत गिरफ्तार

जीएमसीएच में मौजूद यशवंती कुमारी की बड़ी बहन उर्मिला देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में खलवा खाप टोला निवासी नागेंद्र राम से हुई। विगत मार्च माह में उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था । इस मामले में उसने नौतन थाना में आवेदन दी थी। आवेदन के आलोक में क्या कार्रवाई हुई उसे पता नहीं है। पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद वह अपने तीन बच्चों को लेकर रक्सौल चली गई। वही काम धाम कर बच्चों का पालन पोषण करती है। पति चेन्नई में काम करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सौतेली मां संग बेटा कर रहा था गंदी हरकत, पिता ने देखा लिया;मार कर गंगा में फेंका

बुधवार की शाम पति नागेंद्र राम अपने एक रिश्तेदार गोविंदा के साथ बाइक से अपने ससुराल पहुंचा। घर के लोगों से गाली गलौज करने लगा । इसके बाद उसके बहन यशवंती कुमारी और मां रामवती देवी को चाकू मार कर जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद गोविंदा के साथ फरार हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों ज़ख्मियों को अस्पताल में पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर उर्मिला रक्सौल से बेतिया पहुंची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:69 गवाह, 111 सबूत, 183 सवाल; पत्रकार राजदेव हत्याकांड में 28 को फैसला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।