sarab sabab and kabab party at daroga house in bihar siwan district बिहार में दारोगा के घर शराब, शबाब और कबाब की पार्टी में पड़ गई रेड, भाग निकला पुलिसवाला; 3 पकड़ाए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में दारोगा के घर शराब, शबाब और कबाब की पार्टी में पड़ गई रेड, भाग निकला पुलिसवाला; 3 पकड़ाए

सोशल मीडिया पर जनता बाजार थाने के फरार दारोगा अरविंद कुमार का नर्तकियों के साथ बातचीत का अश्लील ऑडियो वायरल हुआ है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस अश्लील ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार जनता बाजार थाने में दारोगा अरविंद कुमार करीब तीन वर्षो से पदस्थापित है।

Sun, 29 June 2025 08:34 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, लहलादपुर, एक संवाददाता, सारण
share
बिहार में दारोगा के घर शराब, शबाब और कबाब की पार्टी में पड़ गई रेड, भाग निकला पुलिसवाला; 3 पकड़ाए

बिहार में यूं तो शराबबंदी है। लेकिन जिनके ऊपर शराबबंदी कानून लागू करने की जिम्मेदारी हो अगर वो ही शराब पार्टी में शामिल हो जाए तो सोचिए क्या होगा? बिहार पुलिस के एक दारोगा के घर हो रही शराब पार्टी में जब पुलिस ने रेड डाली तो हड़कंप मच गया। छपरा जिले में जनता बाजार थाने से महज कुछ कदमों की दूरी पर एक निजी मकान में नर्तकियों संग शराब पार्टी का आयोजन शनिवार को किया गया। आयोजन जनता बाजार थाने के एक दरोगा ने किया। शराब पार्टी के आयोजन को ले अगल बगल के लोग परेशान थे।

जिसके बाद किसी ने पुलिस मुख्यालय को शराब और डांस पार्टी की जानकारी दी। सूचना के बाद एकमा एसडीपीओ ने शनिवार की रात पुलिस के साथ दरोगा के आवास पर छापा मार दिया। छापेमारी के समय दरोगा फरार हो गया। आर्केस्ट्रा से बुलायी गयी डांसर भी मकान के पिछले दरवाजे से भाग निकली। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार तीनों लोग रोहतास जिले के बताये गये हैं। इनमें से दो के शराब पीने की पुष्टि हुई है। जनता बाजार थानाध्यक्ष टुनटुन कुमार की मानें तो शराब और डांस पार्टी से फरार दारोगा अरविंद कुमार बताया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार की जन संवाद यात्रा, मधुबनी से होगा आगाज
ये भी पढ़ें:बिहार में पुलिस ने अपराधी को मारी गोली, हिरासत में भागने के दौरान हाफ एनकाउंटर

दरोगा का अश्लील ऑडियो वायरल

सोशल मीडिया पर जनता बाजार थाने के फरार दारोगा अरविंद कुमार का नर्तकियों के साथ बातचीत का अश्लील ऑडियो वायरल हुआ है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस अश्लील ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार जनता बाजार थाने में दारोगा अरविंद कुमार करीब तीन वर्षो से पदस्थापित है। वह थाने से महज कुछ ही दूरी पर किराये के एक मकान में रहता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां बोल रहे थे तेजस्वी वहीं आ गिरा ड्रोन, वीडियो में देखिए झुक कर कैसे बचे
ये भी पढ़ें:बिहार में भाई के साथ जा रही बहन से रेप के बाद बवाल, भीड़ ने आरोपी को धुना
ये भी पढ़ें:पिता ने 5 साल तक रेप किया, मां को नंगा कर पीटते हैं; बिहार में बेटी ने किया केस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।