bihar police encounter miscreant when he tried to run away in siwan बिहार में पुलिस ने अपराधी को मारी गोली, हिरासत में भागने के दौरान हाफ एनकाउंटर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में पुलिस ने अपराधी को मारी गोली, हिरासत में भागने के दौरान हाफ एनकाउंटर

पुलिस गिरफ्तार आरोपित को साथ लेकर हथियार बरामद के लिए पहुंची। तभी आरोपित ने पहले से रखे हथियार से अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां दागी। इस क्रम में पुलिस की गोली सुनील कुमार के पैर में जा लगी।

Sun, 29 June 2025 07:55 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, निज प्रतिनिधि, सीवान
share
बिहार में पुलिस ने अपराधी को मारी गोली, हिरासत में भागने के दौरान हाफ एनकाउंटर

बिहार में पुलिस ने एक अपराधी को गोली मार दी है। सीवान जिले में नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर इलाके में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पुलिस से हुई मुठभेड़ में युवक को गोली लग गई। घायल आरोपित स्थानीय निवासी सुनील कुमार सिंह बताया गया है। इस घटना के बाद आनन-फानन में इलाज के लिए उसे मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इमरजेंसी वार्ड में घायल का इलाज किया जा रहा है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार सुनील कुमार के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, एक खोखा व तीन गोली बरामद की गई है। एसपी मनोज कुमार तिवारी का कहना है कि चिकित्सा चल रही है। मुठभेड़ के मामले में नगर थाने में कांड अंकित कर लिया गया है।

एसपी के अनुसार, शहर के एमएम कॉलोनी (छाता) के रहने वाले असरफ मियां ने बीते 15 जून को सुनील कुमार के खिलाफ नगर थाने में अपनी हत्या की साजिश करने के मामले में एक आवेदन दिया था। बातचीत की रिकॉर्डिंग और रेकी सहित अन्य साक्ष्य मिलने और दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार की जनसंवाद यात्रा, मधुबनी से होगा आगाज
ये भी पढ़ें:बिहार में भाई के साथ जा रही बहन से रेप के बाद बवाल, भीड़ ने आरोपी को धुना

गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के दौरान कई अहम बातें निकलकर सामने आईं। इधर, रविवार को पुलिस गिरफ्तार आरोपित को साथ लेकर हथियार बरामद के लिए पहुंची। तभी आरोपित ने पहले से रखे हथियार से अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां दागी। इस क्रम में पुलिस की गोली सुनील कुमार के पैर में जा लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां बोल रहे थे तेजस्वी वहीं आ गिरा ड्रोन, वीडियो में देखिए झुक कर कैसे बचे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।