CM Nitish Kumar JDU leader Sanjay Singh Jan Samvad yatra from madhubani before bihar assembly elections बिहार चुनाव से पहले संजय सिंह की जन संवाद यात्रा, मधुबनी से आगाज; इन सभी जिलों में जाएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले संजय सिंह की जन संवाद यात्रा, मधुबनी से आगाज; इन सभी जिलों में जाएंगे

संजय सिंह दो जुलाई को शिवहर, तीन और चार को दरभंगा में तथा पांच, छह और सात को समस्तीपुर में जनसंवाद करेंगे। आठ, नौ और 10 जुलाई को वैशाली जिले के अलग-अलग जगहों पर जनसंवाद होगा।

Sun, 29 June 2025 09:05 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले संजय सिंह की जन संवाद यात्रा, मधुबनी से आगाज; इन सभी जिलों में जाएंगे

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। अब जनता दल यूनाइटेड के उपाध्यक्ष संजय सिंह जन संवाद यात्रा करेंगे। जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ‘नीतीश के 20 साल बेमिसाल जन संवाद यात्रा’ पर निकलेंगे। इस दौरान वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2005 से 2025 तक के विकास कार्यों की जानकारी लोगों को देंगे। यात्रा के पहले चरण की शुरुआत 30 जून और एक जुलाई को मधुबनी से होगी।

संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के 20 साल का शासनकाल बेमिसाल रहा है। मुख्यमंत्री ने विकास की जो बयार बहाई है, बिहार में विकास चारों ओर दिख रहा है। योजनाओं का लाभ दलित, महादलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, अगड़ों को मिला है। इससे बिहार की गिनती अग्रणी राज्यों में होने लगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये देश किसी के बाप नहीं है.., वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ रैली में गरजे तेजस्वी
ये भी पढ़ें:जहां बोल रहे थे तेजस्वी वहीं आ गिरा ड्रोन, वीडियो में देखिए झुक कर कैसे बचे

इन जिलों में जाएंगे संजय सिंह

संजय सिंह दो जुलाई को शिवहर, तीन और चार को दरभंगा में तथा पांच, छह और सात को समस्तीपुर में जनसंवाद करेंगे। आठ, नौ और 10 जुलाई को वैशाली जिले के अलग-अलग जगहों पर जनसंवाद होगा। 11, 12, 13 और 14 जुलाई को मुजफ्फरपुर और 16 जुलाई को सारण जिले के मांझी में जनसंवाद होगा। प्रथम चरण के आखिरी दिन 18 जुलाई को मुजफ्फरपुर के क्लब मैदान में एक बड़ी सभा होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में भाई के साथ जा रही बहन से रेप के बाद बवाल, भीड़ ने आरोपी को धुना
ये भी पढ़ें:पिता ने 5 साल तक रेप किया, मां को नंगा कर पीटते हैं; बिहार में बेटी ने किया केस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।