father raped me for five years daughter alleged father beat mother nude पिता ने 5 साल तक मेरा रेप किया, मां को नंगा कर पीटते हैं; बिहार में बेटी ने किया केस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पिता ने 5 साल तक मेरा रेप किया, मां को नंगा कर पीटते हैं; बिहार में बेटी ने किया केस

नाबालिग छात्रा का आरोप है कि उसके पिता पांचवीं कक्षा से ही उसके साथ यौन-शोषण कर रहे हैं। जब घटना की सूचना नाना-नानी को दी तो उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया। नाबालिग का आरोप है कि उसके पिता उसकी मां को घर में बंद कर निर्वस्त्र कर पिटाई करते हैं।

Sun, 29 June 2025 06:25 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, भागलपुर
share
पिता ने 5 साल तक मेरा रेप किया, मां को नंगा कर पीटते हैं; बिहार में बेटी ने किया केस

बिहार में एक पिता पर उसकी बेटी ने संगीन इल्जाम लगाया है। भागलपुर जिले में इस बेटी ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने 5 साल तक उसके साथ रेप किया। जिसके बाद अब नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला नाथनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर पांच वर्षों तक यौन-शोषण करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नाबालिग छात्रा का आरोप है कि उसके पिता पांचवीं कक्षा से ही उसके साथ यौन-शोषण कर रहे हैं। जब घटना की सूचना नाना-नानी को दी तो उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया। नाबालिग का आरोप है कि उसके पिता उसकी मां को घर में बंद कर निर्वस्त्र कर पिटाई करते हैं। इसी वर्ष दस जून को पिता की इस हरकत से भागकर अपने नानी के यहां चली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां बोल रहे थे तेजस्वी वहीं आ गिरा ड्रोन, वीडियो में देखिए झुक कर कैसे बचे
ये भी पढ़ें:ये देश किसी के बाप नहीं है.., वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ रैली में गरजे तेजस्वी

लड़की का कहना है कि उसके पिता का आपराधिक इतिहास रहा है। बच्ची ने अन्य परिजनों के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में आवेदन दिया। इसके बाद महिला थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। एसएसपी हृदयकांत ने बताया कि मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में युवक ने बीच सड़क एएसआई की वर्दी फाड़ी, चश्मा तोड़ डाला; खूब हंगामा
ये भी पढ़ें:ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा पटना, गौरीचक में 2 लोगों को लगी गोली; तनाव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।