sister raped in front of brother in motihari mob beat accused बिहार में भाई के साथ जा रही बहन से रेप के बाद बवाल, भीड़ ने आरोपी को धुना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में भाई के साथ जा रही बहन से रेप के बाद बवाल, भीड़ ने आरोपी को धुना

लड़की अपने भाई के साथ यहां मोटरसाइकिल से जा रही थी। इसी दौरान एक बदमाश ने दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि चाकू के बल पर इस आरोपी ने भाई-बहन को रोका था। हैवान ने लड़की के भाई की जमकर पिटाई भी कर दी है। इस पिटाई से लड़की का भाई घायल हो गया था।

Sun, 29 June 2025 04:14 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share
बिहार में भाई के साथ जा रही बहन से रेप के बाद बवाल, भीड़ ने आरोपी को धुना

बिहार में भाई के साथ जा रही एक नाबालिग लड़की से हैवानियत हुई है। हैवानियत का आरोप लगने के बाद बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि भीड़ ने वहां आरोपी को पकड़ लिया और फिर उसकी पिटाई कर दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वारदात बंजरिया थाना क्षेत्र की है। लड़की अपने भाई के साथ यहां मोटरसाइकिल से जा रही थी। इसी दौरान एक बदमाश ने दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि चाकू के बल पर इस आरोपी ने भाई-बहन को रोका था। हैवान ने लड़की के भाई की जमकर पिटाई भी कर दी है। इस पिटाई से लड़की का भाई घायल हो गया था।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाई की पिटाई के बाद हैवान उसकी बहन को घसीट कर वहां से ले गया था। किसी सुनसान स्थान पर ले जाकर आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। किसी तरह लड़की वहां से बचकर आई थी। लड़की ने घर पहुंच कर घरवालों को इसकी सूचना दी थी। वारदात की जानकारी जैसे ही गांव वालों को लगी वो लोग काफी आक्रोशित हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये देश किसी के बाप नहीं है.., वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ रैली में गरजे तेजस्वी

गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी है। आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसे से आरोपी की पिटाई की है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस पिटाई में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

बताया जा रहा है कि डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इधर वारदात के बाद इलाके में तनाव भी है। फिलहाल पुलिस मुश्तैद है और पूरे मामले की गहन तफ्तीश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां बोल रहे थे तेजस्वी वहीं आ गिरा ड्रोन, वीडियो में देखिए झुक कर कैसे बचे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।