drone fell down in front of tejashwi yadav rjd leader escape जहां बोल रहे थे तेजस्वी यादव वहीं आ गिरा ड्रोन, वीडियो में देखिए झुक कर कैसे बचे नेता प्रतिपक्ष, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जहां बोल रहे थे तेजस्वी यादव वहीं आ गिरा ड्रोन, वीडियो में देखिए झुक कर कैसे बचे नेता प्रतिपक्ष

करीब आने के बाद यह ड्रोन पोडियम से जा टकराया। पोडियम से टकराते ही तेजस्वी यादव हल्का से झुककर इस ड्रोन से बचते नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग और उनके सुरक्षा गार्ड भी चौक गए। सुरक्षा गार्ड और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पोडियम को संभाला।

Sun, 29 June 2025 04:54 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जहां बोल रहे थे तेजस्वी यादव वहीं आ गिरा ड्रोन, वीडियो में देखिए झुक कर कैसे बचे नेता प्रतिपक्ष

पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। दरअसल तेजस्वी यादव जब भाषण दे रहे थे इसी दौरान एक ड्रोन तेजस्वी यादव के बिल्कुल करीब आ गया। तेजस्वी यादव ने किसी तरह झुक कर अपने आप को बचाया है। दरअसल बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव जमकर मेहनत कर रहे हैं। रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव दो अलग-अलग कार्यक्रमों में मौजूद थे।

दरअसल अपने पहले कार्यक्रम के तहत तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में आयोजित वक्फ बचाओ संविधान बचाओ सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान तेजस्वी यादव जब मंच से भाषण दे रहे थे। इसी बीच कार्यक्रम में एक ड्रोन उनके बेहद करीब आ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये देश किसी के बाप नहीं है.., वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ रैली में गरजे तेजस्वी

करीब आने के बाद यह ड्रोन पोडियम से जा टकराया। पोडियम से टकराते ही तेजस्वी यादव हल्का से झुककर इस ड्रोन से बचते नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग और उनके सुरक्षा गार्ड भी चौक गए। सुरक्षा गार्ड और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पोडियम को संभाला। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियो ने ड्रोन को अपने कब्जे में भी ले लिया है।

कार्यक्रम में यह ड्रोन कौन उड़ा रहा था? और यह नेता प्रतिपक्ष के इतने करीब कैसे आ गया अभी इसके बारे में विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, घटना के वक्त ड्रोन को वहां से हटा दिया गया था और तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन जारी रखा था। पटना की पुलिस अधीक्षक (मध्य) दीक्षा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम घटना की जांच कर रहे हैं। यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र था और ऐसी कोई वस्तु वहां नहीं आनी चाहिए थी। जब रैली हो रही थी, तब पुलिस टीम भीड़ को संभालने में व्यस्त थी। लेकिन मामले की निश्चित रूप से गहन जांच की जाएगी।’’

आपको याद दिला दें कि इसी महीने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर हाईवे पर तेजस्वी यादव के काफिले में एक ट्क जा घुसा था। इस हादेस में कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे और नेता प्रतिपक्ष बच गए थे। इसके बाद तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। इतने ही नहीं हाल ही में पटना में तेजस्वी यादव के घर के बाहर गोली चली थी। उस वक्त पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी।

इनपुट- भाषा के साथ

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव ने वैश्य सम्मेलन में 'बनिया' का मतलब समझाया, कहा- अब बिहार को बनाइए
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।