Samrat Chaudhary attacks on Tejashwi on free electricity Congress got angry बचवा को हड़बड़ी थी... सम्राट चौधरी ने बिजली फ्री पर तेजस्वी को लपेटा तो कांग्रेस भड़की, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बचवा को हड़बड़ी थी... सम्राट चौधरी ने बिजली फ्री पर तेजस्वी को लपेटा तो कांग्रेस भड़की

सम्राट चौधरी से तेजस्वी यादव के नकल वाले बयान पर सवाल किया तो उन्होंने सीधे कहा कि बचवा को बहुत हड़बड़ी थी तो क्या करें। उनका इशारा तेजस्वी यादव की ओर था।

Thu, 17 July 2025 05:23 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बचवा को हड़बड़ी थी... सम्राट चौधरी ने बिजली फ्री पर तेजस्वी को लपेटा तो कांग्रेस भड़की

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। अब राज्य के लोगों को प्रति माह 125 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी जिसे नीतीश कुमार का चुनावी मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। सीएम के ऐलान पर विपक्षी दल राजद में हलचल है क्योंकि तेजस्वी यादव पहले ही 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा कर चुके हैं। अब जबकि सरकार ने फ्री बिजली की घोषणा कर दी है तो तेजस्वी यादव की पार्टी इसे नकल बताकर क्रेडिट कलेक्शन कार्ड खेल रही है। तेजस्वी के बयान पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें बचवा कह दिया तो कांग्रेस पार्टी को सम्राट के बयान से मिर्ची लग गई है।

प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों ने सम्राट चौधरी से तेजस्वी यादव के नकल वाले बयान पर सवाल किया तो उन्होंने सीधे कहा कि बचवा को बहुत हड़बड़ी थी तो क्या करें। उनका इशारा तेजस्वी यादव की ओर था। कहा कि अभी तो इंडिया गठबंधन का घोषणा पत्र भी नहीं बना है। उससे पहले ही मुख्यमंत्री जी ने इसे लागू कर दिया है। यह सरकार का ऐतिहासिक फैसला है जिससे गरीब तबके को बहुत लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले बता देते तो लोग बिहार छोड़ के भाग जाते, तेजस्वी ने एडीजी कृष्णन को हड़काया
ये भी पढ़ें:मर्डर के बाद पारस अस्पताल पहुंचे पप्पू यादव को पुलिस ने रोका, तेजस्वी ने कसा तंज

सम्राट चौधरी के बयान पर कांग्रेस भड़क गई है। पार्टी नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव को अगर बचवा कहते हैं तो उनकी योजनाओं का नकल क्यों करते हैं। उनके दबाव में आकर फैसला ले रहे हैं। इससे पता चलता है कि असल में बचवा कौन है। ये लोग अपने से कुच कर नहीं रहे। तेजस्वी यादव के ऐलान के बाद प्रेशर में आकर निर्णय करते हैं।

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव जैसा नेता प्रतिपक्ष बिहार में है तो नीतीश सरकार को झुकना ही पड़ेगा। अभी तो बिजली पर झुकना पड़ेगा। कुछ दिनों में माई बहिन योजना भी कान पकड़कर लागू करवाएंगे। यह तेजस्वी जी के दृढ़ निश्यच का प्रतीक है। अभी रोजगार नौकरी पर तेजस्वी जी अपने पीच पर सरकार को खेला रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंग से पहले ही तेजस्वी को निहत्था करेंगे नीतीश? RJD की तरकश के तीर उड़ा रहा NDA
ये भी पढ़ें:राजद के मंत्रियों के घर अपराधी ठहरते थे, नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को घेरा
ये भी पढ़ें:राजेश राम और तारिक अनवर सीएम कैंडिडेट, पप्पू यादव ने तेजस्वी को दे दी टेंशन
ये भी पढ़ें:लालू का पुराना वीडियो वायरल कर बीजेपी नेता ने तेजस्वी को लपेटा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।