criminals stay at rjd ministers house union minister nityanand rai targests tejashwi yadav राजद के मंत्रियों के घर अपराधी ठहरते थे, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजद के मंत्रियों के घर अपराधी ठहरते थे, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को घेरा

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि वर्ष 2020 में राजद को यह भ्रम हो गया था कि उनकी सरकार बनने वाली है तो दो दिनों तक राज्य में इनके लोगों ने तांडव मचाया था। यह बताने के लिए काफी है कि इनका चरित्र क्या है।

Wed, 16 July 2025 07:22 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
राजद के मंत्रियों के घर अपराधी ठहरते थे, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को घेरा

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं। अब बिहार आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें उन दिनों को भी याद करना चाहिए जब वर्ष 1990 से 2005 तक बिहार में अत्याचार और भय का माहौल था। बिहार बदनाम और बीमार हो गया था। तब मुख्यमंत्री और राजद के अन्य मंत्रियों के आवास पर अपराधी आते-जाते थे। मंत्रियों के आवास पर अपराधी ठहरा करते थे।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में कोई भी अपराध करता है तो उसे जेल भेजा जाता है। सख्त सजा अपराधियों को दी जा रही है। पूरी दुनिया कह रही है कि बिहार में तेजी से विकास हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रनवे से आगे निकला विमान, बाल-बाल बचे 173 यात्री
ये भी पढ़ें:पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर समेत 2 कर्मियों को उठा ले गई

सड़कें, बिजली दुरुस्त हुई हैं। अस्पतालों में बेहतर इलाज हो रहा है। किसानों की उन्नति हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सब काम हो रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा सहयोग बिहार के विकास में मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2020 में राजद को यह भ्रम हो गया था कि उनकी सरकार बनने वाली है तो दो दिनों तक राज्य में इनके लोगों ने तांडव मचाया था।

यह बताने के लिए काफी है कि इनका चरित्र क्या है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर प्रधानमंत्री 18 जुलाई को मोतिहारी आ रहे हैं। वह जब भी यहां आते हैं, बिहार के लिए सौगात और खुशियां लेकर आते हैं। मोतिहारी के लोग प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता या रेनकोट लेकर निकलें, पूरे बिहार में बारिश की चेतावनी; यहां ठनका गिरेगा
ये भी पढ़ें:बिहार में सिपाही अब लाठी से संभालेंगे लॉ एंड ऑर्डर, हथियार की मनाही; नीति तैयार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।