BJP leader Niraj made Lalu old video viral targeting Tejaswi yadav खुद बेल पर, तेजस्वी को जेल भेजने की व्यवस्था कर दी; लालू का पुराना वीडियो बीजेपी नेता ने वायरल किया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खुद बेल पर, तेजस्वी को जेल भेजने की व्यवस्था कर दी; लालू का पुराना वीडियो बीजेपी नेता ने वायरल किया

नीरज कुमार ने कहा है कि लालू प्रसाद खुद चारा घोटाला में बेल पर हैं और बेटे तेजस्वी यादव को जेल भेजने की व्यवस्था कर दी है।

Mon, 14 July 2025 04:36 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
खुद बेल पर, तेजस्वी को जेल भेजने की व्यवस्था कर दी; लालू का पुराना वीडियो बीजेपी नेता ने वायरल किया

चुनावी साल में बिहार का सियासी पारा हाई है। सत्ताधारी एनडीए गठबंधन और विपक्षी महागठबंधन के नेताओं के बीच जुबानी वार पलटवार का दौर तेज होता जा रहा है। तेजस्वी यादव सरकार को नाकाबिल बताकर हटाने की गुजारिश जनता से कर रहे हैं तो बीजेपी, जेडीयू, हम, लोजपा-आर, रालोमो के नेता लालू-राबड़ी राज की याद दिलाकर तेजस्वी को पछाड़ने में लगे हैं। इस बीच बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू प्रसाद का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर बड़ा आरोप लगाया है।

वीडियो पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का एक चैनल के साथ इंटरव्यू का है। प्रसिद्ध फिल्म स्टार फारुख शेख उनका इंटरव्यू ले रहे है। शेख के एक सवाल के जवाब में लालू प्रसाद कहते हैं कि जो जेल नहीं जाएगा उसका जीवन सार्थक हो ही नहीं सकता। वर्षों पुराने वीडियो को बीजेपी ने लपक लिया है और सोशल मीडिया पर वायरल करके लालू के बेटे तेजस्वी यादव पर हमला किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यह हार की बौखलाहट है; तेजस्वी के मूत्र वाले बयान पर बीजेपी प्रवक्ता का पलटवार

नीरज कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो के साथ लिखा है- “देखिए बेशर्मी की प्रकाष्ठा को जब लालू प्रसाद यादव जी कह रहे हैं कि जो जेल नहीं जाएगा उसका जीवन सफल हो ही नहीं सकता। ये जनाब चारा घोटाला में जेल गए थे। अभी भी बेल पर हैं। शायद यही कारण है कि अपने बेटा तेजस्वी यादव को भी जेल भेजने की व्यवस्था कर चुके हैं। पूरा परिवार ही बेशर्म है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे सूत्र को मूत्र समझते हैं; तेजस्वी का विवादित बयान, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
ये भी पढ़ें:तेजस्वी लेंगे महागठबंधन की जूम मीटिंग, हर जिले की समन्वय समिति संग चुनावी चर्चा
ये भी पढ़ें:चुनाव में हार का बहाना खोजने के लिए तेजस्वी का चुनाव आयोग पर हमला : भीम सिंह

इससे पहले नीरज कुमार ने रविवार को तेजस्वी यादव को सूत्र-मूत्र वाले बयान को लेकर घेरा था। पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा था कि हार की बौखलाहट में तेजस्वी यादव ऐसे गंदे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। कभी वक्फ बिल को कुड़ेदान में फेंकते हैं तो कभी चुनाव आयोग के सूत्र को मूत्र बताते हैं। बिहार की जनता से जल्दी माफी मांगें। जनता चुनाव में सब हिसाब चुकता कर लेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।