police stop purnia mp pappu yadav from enter in paras hospital after murder पटना में मर्डर के बाद पारस अस्पताल पहुंचे सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने रोका, तेजस्वी यादव ने कसा तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में मर्डर के बाद पारस अस्पताल पहुंचे सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने रोका, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

पप्पू यादव पटना के पारस अस्पताल में हुई हत्या के बाद वहां पहुंचे थे और अस्पताल के अंदर जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। इस दौरान पप्पू यादव और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच हल्की बहस भी हुई।

Thu, 17 July 2025 10:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
पटना में मर्डर के बाद पारस अस्पताल पहुंचे सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने रोका, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

पटना के पारस अस्पताल में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी मची हुई है। इस हत्याकांड को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। राजद और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की कानून व्यवस्था पर तंज कसा है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव जब पारस अस्पताल पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। पप्पू यादव पटना के पारस अस्पताल में हुई हत्या के बाद वहां पहुंचे थे और अस्पताल के अंदर जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। इस दौरान पप्पू यादव और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच हल्की बहस भी हुई। हालांकि, वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पप्पू यादव को अंदर नहीं जाने दिया।

पारस अस्पताल पहुंचे पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। पप्पू यादव ने कहा कि वो राज्यपाल से मिलकर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करेंगे। इस बीच पारस अस्पताल में हुई हत्या को लेकर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी दावा है कि वहां 5 की संख्या में आए अपराधियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।तेजस्वी यादव ने कहा कि अपराधियों ने अस्पताल में भर्ती मरीज को आईसीयू में घुसकर मारी गोली। बिहार में कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं? 2005 से पहले ऐसे होता था जी?’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शूटर सेल बनने के अगले ही दिन पटना में दो मर्डर, पारस अस्पताल में खून-खराबा

इधर बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है, राजधानी — पटना के पारस हॉस्पिटल में सरेआम गोलीबारी। राज्य में अपराध इतना "स्वस्थ" है कि अब हॉस्पिटल का ही रुख कर लिया। कानून-व्यवस्था बस प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित है।' इस हत्याकांड पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर घटना बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पारस अस्पताल में कैदी चंदन मिश्रा का मर्डर

आपको बता दें कि पटना के बेहद ही भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित पारस अस्पताल में सुबह कुछ अपराधी हथियार लेकर घुसे थे। अपराधियों ने यहां अस्पताल के आईसीयू में घुसकर चंदन मिश्रा नाम के एक शख्स की हत्या कर दी। चंदन मिश्रा पेरौल पर बाहर आया था और वो अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल में आया था। लेकिन यहां दिनदहाड़े अपराधियों ने उसे गोली मार दी और सभी अपराधी फरार भी हो गए। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी मच गई।

Chandan mishra, file photo

चंदन मिश्रा मूल रूप से बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का रहने वाला है। जेल में बंद चंदन पैरोल पर बाहर निकला था। इलाज कराने पारस अस्पताल पटना गया था जहां उसे गोली मारी गई है। सभी अपराधी फरार हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में फिर दुस्साहसिक मर्डर, पारस हॉस्पिटल में घुसकर बेऊर जेल के कैदी की हत्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।