RJD Tejaswi yadav tweet before Voter Rights Yatra with Rahul Gandhi watch video मैं तेजस्वी यादव... राहुल गांधी संग वोटर अधिकार यात्रा से पहले राजद नेता ने भरी हुंकार, Video देखें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मैं तेजस्वी यादव... राहुल गांधी संग वोटर अधिकार यात्रा से पहले राजद नेता ने भरी हुंकार, Video देखें

तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी का वोट कटने नहीं देंगे। उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Sun, 17 Aug 2025 08:20 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मैं तेजस्वी यादव... राहुल गांधी संग वोटर अधिकार यात्रा से पहले राजद नेता ने भरी हुंकार, Video देखें

बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण(एसआईआर) के खिलाफ इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा आज से शुरू हो रही है। सासाराम से पटना तक की इस 1300 किलोमीटर की यात्रा का आगाज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव करेंगे। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष और राजद के युवराज(बिहार में इंडिया गठबंधन कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन) तेजस्वी यादव का एक महत्वपूर्ण ट्वीट सामने आया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी का वोट कटने नहीं देंगे। उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरजेडी नेता ने कहा है कि ये लड़ाई अब सिर्फ़ चुनाव की नहीं बल्कि अब बिहार और बिहारियों के सम्मान, स्वाभिमान, अधिकार और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई बन चुकी है। वोटर अधिकार यात्रा का यह आंदोलन जन जन का जयघोष बन गया है। इस आंदोलन में सिर्फ़ बिहार के 14 करोड़ बिहारवासी ही नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ न्यायप्रिय जनता भावनात्मक रूप से हमारे आपके साथ जुड़ेगी और चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SIR के खिलाफ ‘इंडिया’ की यात्रा आज से, 16 दिनों में 25 जिले कवर करेंगे राहुल

तेजस्वी यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में यह बड़ी विडंबना है कि लोगों से वोट डालने का अधिकार छीना जा रहा है। मैं तेजस्वी यादव आपको आश्वस्त करता हूं कि वोट देने का अधिकार की लड़ाई शिद्दत के साथ लड़ूंगा। तानाशाही चाहे कितनी भी बढ़ जाए पर लोकतंत्र मरने नहीं दूंगा। एक एक बिहार वासी अपना वोट डालेंगे, आपके बेटे का वादा है। इसी आवाज को मुखर करने और न्याय पाने के लिए वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग का रवैया लोकतंत्र की आत्मा पर चोट है। बिहार वासियों के साथ देश भर की 140 करोड़ जनता भावनात्मक रूप से हमारे साथ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झूठ बोल माफी मांगते, राहुल पर गिरिराज का तंज; इंदिरा गांधी को तानाशाह कहा

आज से एसआईआर के खिलाफ इंडिया गठबंधन की मतदाता अधिकार यात्रा रविवार से शुरू हो रही है। सासाराम के सुअरा हवाई अड्डे पर सभा से 1300 किमी की इस यात्रा की शुरुआत होगी जिसे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरी झंडी दिखाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे। राहुल और तेजस्वी पूरी यात्रा में साथ चलेंगे। यात्रा बिहार के 25 जिलों से गुजरेगी और 1 सितंबर को पटना पहुंचने पर गांधी मैदान में समापन रैली होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज सब नंगे हो गए; SIR पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से तेजस्वी 'बम-बम' है
ये भी पढ़ें:जिनके वोट कट रहे, वो तिरंगा कैसे फहराएंगे; 15 अगस्त पर तेजस्वी का खुला पत्र
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव के राघोपुर के लिए चिराग पासवान का नीतीश को लेटर, कर दी यह मांग
ये भी पढ़ें:डबल एपिक पर मुश्किल में MP वीणा देवी, MLC दिनेश सिंह? EC ने भेजा नोटिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।