Rahul Tejaswi India alliance campaign against SIR from today these 25 districts will be covered in 16 days SIR के खिलाफ ‘इंडिया’ की यात्रा आज से, राहुल करेंगे आगाज; 16 दिनों में ये 25 जिले होंगे कवर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

SIR के खिलाफ ‘इंडिया’ की यात्रा आज से, राहुल करेंगे आगाज; 16 दिनों में ये 25 जिले होंगे कवर

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन की मतदाता अधिकार यात्रा आज से शुरू होगी। सासाराम के सुअरा हवाई अड्डे पर सभा से 1300 किमी की इस यात्रा की शुरुआत होगी।

Sun, 17 Aug 2025 06:33 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना, हिब्यू
share
SIR के खिलाफ ‘इंडिया’ की यात्रा आज से, राहुल करेंगे आगाज; 16 दिनों में ये 25 जिले होंगे कवर

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ इंडिया गठबंधन की मतदाता अधिकार यात्रा रविवार से शुरू होगी। सासाराम के सुअरा हवाई अड्डे पर सभा से 1300 किमी की इस यात्रा की शुरुआत होगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे। राहुल और तेजस्वी पूरी यात्रा में साथ चलेंगे।

राहुल सुबह 10.30 बजे गया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से सासाराम के एसपी जैन कॉलेज पहुंचेंगे। फिर 12 बजे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। रात्रि विश्राम औरंगाबाद के कुटुंबा स्थित बभनडीह खेल मैदान में होगा। यात्रा बिहार के 25 जिलों से गुजरेगी। 1 सितंबर को पटना पहुंचने पर गांधी मैदान में समापन रैली होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झूठ बोल माफी मांगते, राहुल पर गिरिराज का तंज; इंदिरा गांधी को तानाशाह कहा

राहुल घनी आबादी में पैदल यात्रा करेंगे

मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी कहीं पैदल तो कहीं वाहन से लोगों से मिलेंगे। घनी आबादी में पैदल यात्रा तो शेष रास्ते में वाहन से चलेंगे। सोलह दिनों की यात्रा के दौरान रोजाना दो से तीन सभा होगी। यात्रा रूट के बीच-बीच में रोड शो या पैदल यात्रा होगी।

यात्रा के दौरान राहुल विशेष वाहन में सवार होंगे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान के भी यह वाहन राहुल के साथ था। मतदाता अधिकार यात्रा के लिए इसे विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। सभा के दौरान इंडिया गठबंधन के सभी दलों के वरीय नेता साथ होंगे। राहुल के साथ मीडियाकर्मियों के लिए भी एक वैन चलेगी। इस वैन पर लगे पोस्टर में राहुल के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव को भी जगह दी गई है। सभा के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण की खामियां उजागर करेंगे। राहुल गांधी रात्रि विश्राम भी यात्रा रूट में बनाए गए टेंट में ही करेंगे। कुल तेरह जगहों पर रात्रि विश्राम के लिए टेंट बनाए जा रहे हैं। शनिवार को यात्रा को अंतिम रूप देने की तैयारी चलती रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SIR के खिलाफ महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा, राहुल-तेजस्वी का 25 जिलों में संवाद

यहां से गुजरेगी मतदाता अधिकार यात्रा

● 17 अगस्त : सासाराम, डेहरी ऑन सोन, औरंगाबाद

● 18 को: देव रोड, अंबा, कुटुंबा, रफीगंज रोड, गुरारू, गया

● 19 अगस्त : वजीरगंज, नवादा, वारिसलीगंज, बरबीघा

● 21 अगस्त : शेखपुरा, लखीसराय, सिकंदरा, जमुई, मुंगेर

● 22 अगस्त : चंदनबाग चौक मुंगेर, अकबरनगर, सुल्तानगंज, नाथनगर, भागलपुर, नवगछिया

● 23 अगस्त : बरारी, कुरसेला, कोढ़ा, कटिहार, पूर्णिया

● 24 को: खुश्कीबाग पूर्णिया से चांदनी चौक, अररिया, नरपतगंज

● 26 को: हुसैन चौक सुपौल, फुलपरास, सकरी, मधुबनी, दरभंगा

● 27 अगस्त : दरभंगा, गायघाट, बेरुआ, मुजफ्फरपुर, रून्नी सैदपुर, सीतामढ़ी।

● 28 अगस्त : रीगा, ढाका, मोतिहारी से पश्चिमी चंपारण।

● 29 अगस्त : बेतिया, गोपालगंज, सीवान।

● 30 अगस्त : छपरा, सारण, आरा, भोजपुर।

● 1 सितंबर : गांधी मैदान पटना में रैली।

संजीव बने चीफ मीडिया कोआर्डिनेटर

कांग्रेस ने यात्रा के लिए छह सदस्यीय मीडिया समन्वय टीम घोषित की है। संजीव सिंह को चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। इनके अलावा अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रकाश मीना, रितु चौधरी, सुप्रिया भारद्वाज और टीना कर्मवीर को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। यात्रा सासाराम के रेलवे स्टेडियम से 17 अगस्त को शुरू होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी से मिलने पहुंचे खेसारी, चुनाव लड़ने पर बोले- हम तो ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे

भाजपा-जदयू चुनाव आयोग को पर्दे के पीछे से कर रही सहयोग : अखिलेश

कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चुनाव आयोग को भाजपा और जदयू पर्दे के पीछे से सहयोग कर रही है। उनकी सहमति से ही लोगों को वोट से वंचित रखने की साजिश रची जा रही है। मतदाता अधिकार यात्रा से पूर्व शनिवार को सदाकत आश्रम में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा और जदयू को छोड़कर सभी दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरोप लगाया कि एनडीए शासन से सभी लोग ऊबे हुए हैं। अखिलेश सिंह ने कहा कि 1950 में जब डॉ. आंबेडकर के नेतृत्व में संविधान बन रहा था तो उन्होंने कहा कि यह संविधान तभी तक अच्छा है, जब तक चुनाव आयोग मूर्ख और धूर्त नहीं है। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, राजेश राठौड़, आनंद माधव, संजय यादव मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' को राहुल ने बताया निर्णायक संग्राम; लोगों से अपील

वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे दीपंकर

इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य शामिल होंगे। इसकी शुरुआत 17 अगस्त को सासाराम में होगी। यह एक सितंबर को पटना में बड़े जन समारोह के साथ संपन्न होगी। इस यात्रा में दीपंकर भट्टाचार्य इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ मिलकर जनता से संवाद करेंगे। यात्रा के दौरान जगह-जगह सभाएं, जनसंपर्क और कार्यक्रम होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल-तेजस्वी की बिहार में कल से वोटर अधिकार यात्रा; ऐसा होगा रूट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।