Today all exposed Tejashwi Yadav thrilled with Supreme Court order on Bihar SIR आज सब नंगे हो गए; SIR पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से तेजस्वी यादव 'बम-बम' हैं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आज सब नंगे हो गए; SIR पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से तेजस्वी यादव 'बम-बम' हैं

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (एसआईआर) पर सुप्रीम कोर्ट के गुरुवार को आए आदेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सबकुछ क्लियर कर दिया है। आज सब नंगे हो गए हैं।

Thu, 14 Aug 2025 06:34 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
आज सब नंगे हो गए; SIR पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से तेजस्वी यादव 'बम-बम' हैं

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर गुरुवार को आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विपक्षी दलों के नेताओं ने खुशी जाहिर की है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने शीर्ष अदालत के आदेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर की शुरुआत में तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं। कई तरह की खबरें प्लांट की जा रही थीं। आज ये सभी लोग नंगे हो चुके हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नामों की सूची को कारण के साथ बताने का निर्देश चुनाव आयोग को दिया है। साथ ही कहा कि एसआईआर ड्राफ्ट पर आपत्ति के साथ आधार कार्ड को भी लेने का अंतरिम फैसला सुनाया गया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम शुरू से ही आधार, राशन कार्ड को एसआईआर में शामिल करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट से नाम काटे हैं, तो उसका कारण बताना ही होगा। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि बीएलओ से जबरदस्ती फॉर्म भरवाए गए। एक जगह बैठकर साइन करवाए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में वोटर से आधार कार्ड ले चुनाव आयोग, आपत्ति के स्टेज पर SC से पहली राहत

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में हमारा सवाल डॉक्युमेंट और टाइमिंग को लेकर था। आज सुप्रीम कोर्ट ने सबकुछ क्लियर कर दिया है। वोटर लिस्ट से काटे गए नामों की सूची और कारण पब्लिक डोमेन में आ जाएगी, तो और स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता उनके साथ खड़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव आयोग बिहार में 65 लाख डिलीट वोटर की सूची कारण के साथ जारी करे, SC का आदेश

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, “एसआईआर की शुरुआत में सूत्रों के हवाले से घुसपैठिए से संबंधित खबरें प्लांट कराई गईं। मगर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने एफिडेविट में घुसपैठिए का कहीं जिक्र नहीं किया। आज सब नंगे हो चुके हैं। मुझ पर व्यक्तिगत हमले हुए। हम सभी इंडिया अलायंस के नेता दिल्ली और पटना में चुनाव आयोग से मिले, लेकिन उनका रवैया सकारात्मक नहीं रहा।”

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।