Chirag Paswan letter to Nitish Kumar for Tejashwi Yadav Raghopur made this demand तेजस्वी यादव के राघोपुर के लिए चिराग पासवान का नीतीश को लेटर, कर दी यह मांग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव के राघोपुर के लिए चिराग पासवान का नीतीश को लेटर, कर दी यह मांग

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राघोपुर क्षेत्र का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। राघोपुर विधानसभा सीट से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव विधायक हैं। यह विधानसभा चिराग के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में आती है।

Thu, 14 Aug 2025 08:42 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी यादव के राघोपुर के लिए चिराग पासवान का नीतीश को लेटर, कर दी यह मांग

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। इसमें उन्होने वैशाली जिले के राघोपुर को बाढ़ग्रस्त इलाका घोषित करने की मांग की है। राघोपुर चिराग के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के अंतर्गत आता है। इसके साथ ही यहां से बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव विधायक भी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी के राघोपुर क्षेत्र के लिए चिराग द्वारा नीतीश को पत्र लिखे जाने से सियासी पारा गर्म है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को यह पत्र गुरुवार को लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि इस समय राघोपुर प्रखंड के कई गांव बाढ़ की विभीषिका से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। गंडक एवं अन्य नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण यहां की सड़क संपर्क व्यवस्था, कृषि कार्य और आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के राघोपुर से वोटर लेकर पहुंचे संजय, राहुल बोले- मृतकों के साथ चाय पी ली

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन स्थिति गंभीर है। इसे देखते हुए बहुत जरूरी है कि राघोपुर को शीघ्र ही बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए, ताकि सरकार एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से प्रभावित परिवारों को अधिकतम सहायता और राहत सामग्री शीघ्र प्रदान कराई जा सके। चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघोपुर विधानसभा: 6 लेन पुल के जरिए NDA की तेजस्वी के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी

बता दें कि राजधानी पटना से सटा राघोपुर क्षेत्र दियारा इलाके में पड़ता है। यह चारों ओर से गंगा नदी से घिरा हुआ है। इन दिनों गंगा नदी में उफान आने से यहां के लोग भीषण बाढ़ झेल रहे हैं। पिछले दिनों वहां से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेजा गया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।