डबल एपिक पर MP वीणा देवी, MLC दिनेश सिंह को नोटिस; तेजस्वी की ट्वीट के बाद चुनाव आयोग एक्शन में
चुनाव आयोग ने वीणा देवी और दिनेश सिंह को दो स्थानों पर वोटर लिस्ट में नाम और दो अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड के लिए नोटिस भेजा है।

वैशाली लोकसभा सांसद वीणा देवी और बिहार विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह के दो विधानसभा क्षेत्रों में वोटर लिस्ट में नाम और दो मतदाता पहचान पत्र का मुद्दा गरमा गया है। निर्वाचन आयोक(Election Commission) ने दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर यह मुद्दा उठाकर एनडीए पर हमला किया। वीणा देवी चिराग पासवान की पार्टी लोजपा आरवी से सांसद हैं तो दिनेश सिंह नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक हैं। दोनों पति-पत्नी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को दो स्थानों पर वोटर लिस्ट में नाम और दोनों के लिए अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड है। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार यह गलत है। दरअसल इनका पैत्रिक मकान साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के बड़ा दाउद गांव में है जहां दोनों स्वाभिक रूप से वोटर हैं। लेकिन शहर में मुजफ्फरपुर-94 विधानसभा क्षेत्र में भी आवास है। इस आवासीय पते से भी इनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है। इस मुद्दे को तेजस्वी यादव ने गुरुवार को हवा दे दी।
इधर वीणा देवी ने अपनी सफाई में कहा है कि बीएलओ की गलती से उनका नाम दो जगहों पर है। शादी के बाद शहरी बूथ पर उनका नाम था। लेकिन जिला परिषद चुनाव लड़ने के समय उन्होंने गांव में अपना नाम दर्ज कराया। वहीं से वे लोग लोकसभा, विधानसभा या पंचायत चुनाव में वोट डालते हैं। उन्होंने साफ कहा है कि शहरी क्षेत्र में नाम काटने के लिए उन्होंने आवेदन दिया पर कार्रवाई नहीं की गई। फिर से बीएलओ को बुलाकर एक जगह से नाम हटवाएंगे।
दरअसल इन दिनों एसआईआर का ड्राफ्ट आने के बाद डबर वोटर का मुद्दा बिहार में गर्म है। सबसे पहले इसमें तेजस्वी यादव का नाम आया। उसके बाद बीजेपी के बड़े नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के डबल एपिक का मामला गरमाया। मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला साहू का भी डबल वोटर मामला भी चर्चा में है।




साइन इन